मिनटों में इंस्टेंट ग्लो के लिए आजमाएं ये आसान ब्यूटी हैक्स

Quick Beauty Hacks: जल्दबाजी में कहीं निकलना है और मेकअप करने का समय नहीं है तो टेंशन की कोई बात नहीं है. यहां बताए जा रहे कुछ टिप्स को आजमाकर आप मिनटों में फ्रेश और निखरता हुआ चेहरा पा सकती हैं.

Quick Beauty Hacks: सुबह-सुबह जल्दी में ऑफिस जाना हो या कॉलेज, मेकअप के लिए समय निकालना बहुत कठिन हो जाता है लेकिन इसके लिए टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. सिर्फ 5 मिनट में आप अपने चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बना सकती हैं. जीं हां नेचुरल ब्यूटी के लिए आपको घंटों मेकअप करने की कोई जरूरत नहीं है. कुछ स्मार्ट ब्यूटी हैक्स को अपनाकर आप भी फ्रेश लुक पा सकती हैं. चलिए अब आपको चेहरे पर तुरंत ग्लो लाने के टिप्स बताते हैं.

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

गुलाब जल स्किन को इंस्टेंट हाइड्रेशन देता है और थकावट को भी तुरंत दूर करता है. गुलाब जल लगाने से स्किन सॉफ्ट होने के साथ-साथ नैचुरली फ्रेश हो जाता है.

BB क्रीम लगाएं

जल्दबाजी में अगर आपके पास फाउंडेशन या प्राइमर लगाने का समय नहीं है तो आप तुरंत BB या CC क्रीम लगा लें. इस क्रीम को लगाने से स्किन टोन बैलेंस होता है. इससे आपको हल्का मेकअप लुक भी मिल जाएगा. यह नेचुरल ग्लो का आसान तरीका है.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका

आईब्रो और लिप्स को दें शेप

चेहरा क्लीन रहने पर भी अनशेप आइब्रो से लुक अधूरा लगता है. इसके लिए आपको मात्र एक मिनट का समय निकालना होगा. आप तुरंत अपनी आईब्रो को हल्का सा शेप दें. साथ ही आप रोज शेड शेड की लिपस्टिक को लगा कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं.

चेहरे पर बर्फ से मसाज

चेहरे की टोनिंग के लिए बर्फ के एक या दो टुकड़े लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. ऐसा करने से स्किन टाइट होती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. बर्फ के टुकड़े से मसाज करने पर चेहरा मिनटों में ही फ्रेश दिखने लगता है.  

हेयरस्टाइल रखें सिंपल

अगर आपके पास बालों को स्टाइल करने के लिए समय नहीं है तो फिर आप सिर्फ एक स्लीक पोनीटेल, हल्का बन या हेयर बैंड लगा सकती हैं. इससे आपकी पर्सनालिटी में तुरंत निखार आ सकता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे को बेदाग और नेचुरल ग्लो देगा इन चीजों से बना फेस मास्क

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >