Propose Day Shayari: प्रपोज डे पर शायराना अंदाज में करें प्यार का इजहार, एक बार में बोल देगी ‘हां’

Propose Day Shayri: 8 फरवरी, प्रपोज डे का दिन कल है. अगर आप भी इस खास दिन पर अपने पार्टनर को दिल की बात कहना चाहते हैं तो आप उन्हें शायराना अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं और खास होने का अहसास दिला सकते हैं. इसलिए हम आपको आज ऐसे ही कुछ शायरी बताएंगे जिससे आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं.

Propose Day Shayari: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रोपोज डे होता है, जो सभी जोड़ों के लिए बेहद ही खास है क्योंकि रोज डे के बाद इस दिन प्रेमी अपने पार्टनर को अपनी दिल की बात कहते हैं और उन्हें अपने प्यार का एहसास कराते हैं. यह दिन प्यार के इजहार का दिन है. जब आप अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने पार्टनर को बताते हैं कि वह आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है. अगर आप भी इस दिन अपने पार्टनर को अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं तो आप उन्हें शायराना अंदाज में प्रपोज कर खास होने का अहसास दिला सकते हैं. इसलिए हम आपको आज ऐसे ही कुछ शायरी बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं…

खुलकर ये बात स्वीकार करता हूं,
कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं,
आज प्रपोज डे है इसीलिए,
अपने प्यार का इजहार करता हूँ

तेरे हंसते दिल में कभी गम न हो,
तेरी मुस्कुराती आंखे कभी नम न हो,
दुआ करते हैं ऐसा कोई दिन न हो,
जब मेरे साथ तुम न हो.

रब से आप की ख़ुशी मांगते हैं,
दुआओं में आपकी हंसी मांगते हैं,
सोचते हैं आपसे क्या मांगे
चलो आप से उमर भर कि मोहब्बत मांगते हैं

इस एहसास में ख़ुशी है,
पर इसे मैं दिखा नहीं सकता,
प्यार करता हूँ तुमसे,
मैं चाह कर भी छुपा नहीं सकता

कितना प्यार है तुमसे, ये जान लो,
जिंदगी हो आप, यह बात मान लो,
तुम्हें देने के लिए, मेरे पास कुछ नहीं,
बस एक जान है, जब जी चाहे मांग लो

तेरी खुशियों को सजाना चाहता हूं,
तुझे देख कर मुस्कुराना चाहता हूं,
मेरी जिंदगी में क्या अहमियत है तेरी,
यह लफ्जों में नहीं पास आकर बताना चाहता हूं

अपनी मोहब्बत से सजाना है तुझको,
कितनी चाहत है यह बताना है तुझको,
राहों में बिछा के मोहब्बत अपनी,
प्यार के सफर पर ले जाना है तुझको.

लेने दो मुझे तुम अपने
लेने दो मुझे तुम अपने
ख्वाबों की तलासी,
मेरी नींद चोरी हो गयी है
और मुझे शक
तुम पर है.

इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी

ALSO READ: Farewell Saree Ideas: फेयरवेल में सबकी नजर आप पर ही टिकेंगी, जब आप पहनेंगी ये साड़ियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >