नौतपा के समय इन पेड़ों को लाएं घर, भीषण गर्मी में मिलेगी ठंढक

Plants For Home In Summer: नौतपा में घर के लिए बेस्ट पौधे: नीम, तुलसी और एलोवेरा लगाने से मिलेगा ठंडक भरा वातावरण, बढ़ेगी ऑक्सीजन, शुद्ध होगा घर का हवा और गर्मी में मिलेगी राहत, जानिए कौन से पौधे हैं सबसे ज्यादा फायदेमंद और कैसे करें सही देखभाल घर में.

Plants For Home In Summer: नौतपा के दौरान मौसम अत्यधिक गर्म और शुष्क हो जाता है, जिससे आम जीवन के साथ-साथ पेड़-पौधों पर भी प्रभाव पड़ता है. ऐसे समय में सही पौधों का चयन करना बहुत जरूरी होता है, ताकि वे तेज गर्मी को सहन कर सकें और घर के वातावरण को ठंडा और स्वच्छ बनाए रखें. नीम, तुलसी, आंवला, बेल और एलोवेरा जैसे पौधे न केवल गर्मी में टिकाऊ होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं. इन पौधों को घर में लगाने से वातावरण में ताजगी बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है, जिससे घर का माहौल सुखद रहता है.

नौतपा घर में लगाने के लिए अच्छे पेड़-पौधे 

1. नीम का पेड़

नीम एक औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ है जो हवा को शुद्ध करता है और गर्मी में ठंडक प्रदान करता है. यह कई प्रकार के रोगों से भी बचाव करता है.

2. तुलसी का पौधा

तुलसी को पवित्र और औषधीय पौधा माना जाता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करती है.

3. आंवला का पेड़

आंवला ठंडी तासीर वाला फलदार पेड़ है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह गर्मी में भी अच्छी तरह बढ़ता है.

 4. अशोक का पेड़

अशोक का पेड़ घनी छाया प्रदान करता है और घर के आसपास का वातावरण ठंडा बनाए रखने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, 9 दिनों की भीषण गर्मी में जानें क्या करें क्या न करें

5. बेल का पेड़

बेल का पेड़ गर्मी सहन करने में सक्षम होता है और इसके फल व पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं.

6. नींबू का पौधा

नींबू का पौधा गर्म मौसम में भी तेजी से बढ़ता है और घर में ताजगी व खुशबू बनाए रखता है.

7. मनी प्लांट 

मनी प्लांट घर के अंदर लगाने के लिए सबसे अच्छा पौधा है. यह कम देखभाल में भी जीवित रहता है और हवा को शुद्ध करता है.

8. एलोवेरा

एलोवेरा एक बहुत ही उपयोगी औषधीय पौधा है जो त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी होता है, साथ ही यह गर्मी में आसानी से बढ़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >