घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, वास्तु में माना जाता है शुभ

Vastu Tips For Main Door: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुछ खास पौधे लगाना शुभ माना जाता है. आइए आपको बताते हैं ऐसे 4 खास पौधों के बारे में, जिन्हें घर में सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

Vastu Tips For Main Door: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को खास जगह माना गया है. माना जाता है कि घर में आने वाली सकारात्मकता पर मुख्य द्वार का असर पड़ता है. वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के अनुसार, मुख्य द्वार के पास कुछ खास पौधे लगाना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं ऐसे 4 पौधों के बारे में.

तुलसी का पौधा

तुलसी को घर के लिए शुभ+ पौधा माना जाता है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इसे मुख्य द्वार के पास रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. तुलसी के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा को अच्छा माना जाता है. इसके आसपास साफ-सफाई रखना भी जरूरी है.

शमी का पौधा

शमी का पौधा भी घर के लिए शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता में इसका संबंध शनि देव और भगवान शिव से बताया गया है. इसे घर के मुख्य द्वार के पास रखा जा सकता है. पौधे की नियमित देखभाल करने से यह हरा-भरा बना रहता है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर की खुशहाली और धन से जोड़कर देखा जाता है. वास्तु के अनुसार, इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. मुख्य द्वार के पास इसे साफ जगह पर रखें और इसकी बेल को सही तरीके से सहारा दें.

जेड प्लांट

जेड प्लांट देखने में सुंदर होने के साथ घर की सजावट के लिए भी अच्छा विकल्प है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इसे मुख्य द्वार के पास ऐसी जगह रखें, जहां इसे पर्याप्त रोशनी मिल सके.

पौधों को लेकर इन बातों का रखें ध्यान

  • पौधों के आसपास हमेशा सफाई रखें.
  • सूखा या मुरझाया पौधा समय पर हटा दें.
  • पौधे की जरूरत के अनुसार पानी दें.
  • मुख्य द्वार के पास कांटेदार पौधे लगाने से बचें.
  • पौधों को ऐसी जगह रखें, जहां उन्हें सही रोशनी और हवा मिल सके.

यह भी पढ़ें: रसोई से आती है घर में खुशहाली, सुबह-शाम करें ये 3 आसान वास्तु उपाय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >