Parenting Tips: बच्चों को किताब पढ़ने के लिए करें प्रेरित, इन चीजों में होगा फायदा

Parenting Tips: इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि आपको अपने बच्चों को किताब पढ़ने के लिए क्यों प्रेरित करना चाहिए और किताब पढ़ने की इस आदत से उनका क्या फायदा हो सकता है.

Parenting Tips: वर्तमान युग स्किन का युग हो गया है और अब शॉपिंग से लेकर पढ़ाई भी स्क्रीन के माध्यम से ही की जा रही है. आज के युग में बच्चे हाथों में किताब लेकर कम पढ़ना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से ज्यादा फायदेमंद रहेगा कि उन्हें जिस चीज के बारे में जानकारी चाहिए उस चीज का वीडियो देख लें, इस आदत के बारे में बच्चे यह तर्क भी देते हैं कि ऐसा करने से उन्हें किसी भी विषय को समझने में कम समय लगता है और कम समय में वो ज्यादा चीजें भी सीख पाते हैं, लेकिन स्क्रीन से पढ़ने और किताब से किसी विषय की जानकारी प्राप्त करने में बहुत अंतर पाया जाता है. इस लेख में आपको यह बताया जा रहा है कि आपको अपने बच्चों को किताब पढ़ने के लिए क्यों प्रेरित करना चाहिए और किताब पढ़ने की इस आदत से उनका क्या फायदा हो सकता है.

याददाश्त को बढ़ाता है

किताब से किसी जानकारी को ग्रहण करने और स्क्रीन के मध्यम से किसी जानकारी को हासिल करने में जो मुख्य अंतर पाया जाता है वह यह है कि स्क्रीन से पढ़कर याद की गई चीज ज्यादा समय तक याद नहीं रहती है, वह एक समय बाद दिमाग से निकल जाती है, जबकि किताब के माध्यम से या किसी भी छपी हुई सामग्री के माध्यम से पढ़ी गई बातें ज्यादा समय तक याद रहती हैं.

कल्पना शक्ति को बढ़ाता है

जब बच्चा स्किन के माध्यम से पढ़ता है तो, वह अपनी कल्पना शक्ति का उतना इस्तेमाल नहीं कर पाता है, जितना वह किताब पढ़ते समय करता है. अपनी कल्पना का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण बच्चे का दिमाग भी मजबूत होता है और वह बहुत रचनात्मक भी हो जाता है.

Also read: Parenting Tips: इस तरह से अपने किशोर में डालें अनुशाशन की आदत, जानें क्या है तरीका

Also read: Parenting Tips: अपने पेरेंट्स में चोरी-चुपके बच्चे नोटिस करते हैं ये चीजें, आप भी जरूर जानें

शब्दावली बढ़ती है

स्किन से इस्तेमाल से पढ़ने और किताब के माध्यम से पढ़ने में एक बड़ा अंतर यह भी देखा जाता है कि जो बच्चे नियमित रूप से किताब पढ़ते हैं, वो अपनी बातचीत में ज्यादा अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए अगर आप यह चाहते हैं कि आपके बच्चे की शब्दावली बढ़े तो आपको भी अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए.

तनाव कम होता है

स्किन के माध्यम से पढ़ने पर आंखों और दिमाग दोनों में तनाव विकसित होता है और ऐसा ज्यादा समय तक करने से दर्द भी बढ़ने लगता है, जबकि किताब के माध्यम से पढ़ने पर तनाव कम होता है और दिमाग भी मजबूत बनता है.

Also read: Parenting Tips: अपने बच्चे को कैसे खुलकर बात करने के लिए करें प्रोत्साहित? जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >