पके पपीते से बनाएं स्वादिष्ट बर्फी, जानिए आसान रेसिपी

Papita Ki Barfi: बर्फी तो आपने कई सारी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको पके हुए पपीते से स्वादिष्ट बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.

Papita Ki Barfi: पपीता आमतौर पर लोग फल या सलाद के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पके हुए पपीते से स्वादिष्ट बर्फी भी बनाई जाती है. पपीते की बर्फी घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे घर पर कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है. ये बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और सभी को पसंद भी आती है. तो आइए जानते है इस आर्टिकल की मदद से घर पर पपीते की बर्फी बनाने की विधि जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते है. 

पपीता की बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पपीता – 1 
  • मावा / खोया – 1 कप
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • घी – 1 चम्मच 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच 
  • ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम) – बारीक कटे हुए

पपीता की बर्फी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप पपीते को छील लें और बीज निकालकर अच्छे से धो लें. अब अच्छी तरह पपीता को कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करने के बाद पपीते को दोनों हाथों से हल्का निचोड़ लें, जिससे इसका पानी निकल जाए. 
  • अब एक कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें. घी गर्म हो जाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डाल दें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं. पहले पपीता पानी छोड़ेगा फिर धीरे-धीरे पानी सूखने लगेगा. 
  • अब आंच को धीमा करके इसमें मावा डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक भूनें. अब इसमें चीनी डालकर मिलाएं.  
  • अब इलायची पाउडर और कटे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दें. 
  • अब एक प्लेट में घी लगाएं, फिर तैयार मिश्रण प्लेट में डालकर एक समान फैला दें. इसके बाद आप ऊपर से ड्राई  फ्रूट्स हल्के से दबा दें. 
  • बर्फी को 1 घंटे के लिए ठंडा होने दें. जब बर्फी अच्छी तरह सेट हो जाए, तब चाकू से मनचाहे आकार में काट लें. अब तैयार है आपकी घर पर बनी पपीते की बर्फी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >