Paneer Tikka Roll Recipe: अगर हर शाम आपको कुछ चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए, तो शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल पनीर टिक्का रोल बनाना बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. सॉफ्ट पनीर, मसालों की खुशबू और फ्रेश रोटी का स्वाद इसे इतना लाजवाब बना देता है कि एक बार खाओगे तो बार-बार बनाने का मन करेगा. आइए, स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं इस इंस्टेंट बनने वाली रेसिपी को.
पनीर टिक्का रोल बनाने की सामग्री
फर्स्ट मैरिनेड के लिए
- पनीर – 400 ग्राम, क्यूब्स में काटा हुआ
- नमक – 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
- चाट मसाला – 1 टेबलस्पून
सेकेंड मैरिनेड के लिए
- सरसों का तेल – एक चौथाई कप
- कटी हुई हरी मिर्च – 2
- हल्दी पाउडर – तीन चौथाई चम्मच
- गाढ़ी दही – 1 कप
- नमक – स्वादानुसार
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- फ्रेश धनिया – 1 मुट्ठी
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
- नींबू का रस – 1
- कटा हुआ प्याज – आधा कप
- कटी हुई शिमला मिर्च – 1 कप
- तेल – आवश्यकतानुसार
असेंबल करने के लिए
- मालाबार पराठा – 5
- घी – आवश्यकतानुसार
- पुदीना चटनी – आधा कप
- मसाला प्याज – 1 मुट्ठी
- फ्रेश धनिया – 1 मुट्ठी
- चाट मसाला – 1 चुटकी
यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में
पनीर टिक्का रोल बनाने की रेसिपी
- पनीर टिक्का रोल बनाने के लिए सबसे पहले पनीर क्यूब्स को नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला के साथ हल्का मिला दें. अब इसे 5 से 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
- इसके बाद एक बाउल में सरसों का तेल, हरी मिर्च और हल्दी डालें. फिर इसमें दही, नमक, गरम मसाला, ताजा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह फेंटें.
- अब इस मैरिनेशन को पनीर, शिमला मिर्च और प्याज पर अच्छी तरह लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि मसाले अच्छे से घुल जाएं.
- इसके बाद तवे या ग्रिल पैन को गरम करें, थोड़ा तेल डालें. पनीर टिक्का और सब्ज़ियों को दोनों तरफ से गोल्डन और लाइट ब्राउन होने तक सेंकें.
- अब पैन में घी डालकर पाराठा सेंकें. दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंकें.
- इसके बाद पाराठे पर पुदीना की चटनी फैलाएं और फिर ऊपर मसाला प्याज, पनीर टिक्का और ग्रिल सब्जियां रखें. पाराठे की किनारों को रोल की तरह मोड़कर टाइट लपेटें.
- अंत में गर्मागर्म पनीर टिक्का रोल को सर्व करें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और धनिया डालकर इसे और टेस्टी बनाएं.
यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी
