इस ईद दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये लेटेस्ट पाकिस्तानी सूट डिजाइन्स

क्या आप भी ईद के लिए परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं? ट्राई करें ये ट्रेंडिंग पाकिस्तानी सूट्स, जो इन दिनों फैशन वर्ल्ड में छाए हुए हैं. ऑर्गेंजा दुपट्टा, लॉन्ग कुर्ती और प्लाजो पैंट्स के साथ अपने ईद लुक को बनाएं यादगार. अभी देखें लेटेस्ट कलेक्शन.

Pakistani Suit Designs: ईद का त्योहार खुशियों के साथ-साथ बेहतरीन फैशन और स्टाइल का भी होता है. हर साल ईद पर कपड़ों के नए ट्रेंड्स आते हैं, लेकिन पाकिस्तानी सूट्स का क्रेज कभी कम नहीं होता. इनकी नजाकत, खूबसूरत कढ़ाई और आरामदायक फैब्रिक इन्हें हर महिला की पहली पसंद बनाते हैं. 2026 में ईद गर्मियों के मौसम में है, इसलिए इस बार लाइटवेट और पेस्टल शेड्स वाले पाकिस्तानी सूट्स सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं. अगर आप भी इस ईद पर एक रॉयल और सेलिब्रिटी जैसा लुक पाना चाहती हैं, तो आपको लेटेस्ट पाकिस्तानी डिजाइन्स जरूर ट्राई करने चाहिए. आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसे बेहतरीन सूट स्टाइल्स जो इस फेस्टिवल सीजन में धूम मचा रहे हैं और आपको देंगे एक परफेक्ट एथनिक लुक.

Latest Pakistani Suit Designs for Eid 2026

पेस्टल शेड्स और चिकनकारी वर्क का ट्रेंड

पेस्टल शेड्स और चिकनकारी वर्क पाकिस्तानी सूट,फोटो: pinterest

गर्मियों के मौसम में होने वाली ईद के लिए मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू और ऑफ-व्हाइट जैसे पेस्टल रंग सबसे बेहतरीन हैं. इन रंगों के सूट्स न केवल आंखों को ठंडक देते हैं, बल्कि एक बहुत ही क्लासी और रॉयल लुक भी देते हैं.

बारीक कढ़ाई: इन सूट्स के घेरे और स्लीव्स पर की गई सफेद धागे की कढ़ाई और लेस वर्क इन्हें बेहद खास बनाता है.

फिटिंग और स्टाइल: सीधे कट वाले लंबे कुर्ते (Straight Long Kurtas) के साथ सिगरेट पैंट या ट्राउजर इस बार काफी चलन में हैं.

फ्लॉरल एम्ब्रॉयडरी और हेवी दुपट्टा ड्रेपिंग

फ्लॉरल एम्ब्रॉयडरी और हेवी दुपट्टा ड्रेपिंग पाकिस्तानी सूट,फोटो: pinterest

अगर आप इस ईद पर कुछ फेमिनिन और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो फ्लॉरल एम्ब्रॉयडरी वाले डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं. गुलाबी, बैंगनी और हल्के हरे रंगों पर फूलों वाली कढ़ाई बहुत ही सुंदर लगती है.

ऑर्गेंजा और नेट : पाकिस्तानी सूट्स की असली जान उनके दुपट्टे होते हैं. चौड़े बॉर्डर और फूलों वाली कढ़ाई वाले ऑर्गेंजा दुपट्टे आपको एक सेलिब्रिटी जैसा लुक देने में मदद करते हैं.

बेल स्लीव्स: चौड़ी और खुली हुई स्लीव्स इस साल का सबसे बड़ा फैशन स्टेटमेंट है, जो सूट को एक मॉडर्न टच देता है.

शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता और प्लाजो का कॉम्बो

शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता और प्लाजो का कॉम्बो, फोटो: pinterest

अगर आप इस ईद पर लंबे कुर्ते पहनकर बोर हो चुकी हैं, तो शॉर्ट पाकिस्तानी कुर्ता स्टाइल आपके लिए एक रिफ्रेशिंग हो सकता है. यह लुक न केवल कम्फर्टेबल है, बल्कि आपको काफी यंग और कूल दिखाता है.

व्हाइट और ऑफ-व्हाइट का क्रेज: यहांदिखाए गए सफेद रंग के कुर्ते और उन पर काले या रंगीन धागों का काम बहुत ही क्लासी लग रहा है. सफेद रंग गर्मियों की ईद के लिए सबसे सुकून देने वाला सेलेक्शन है.

स्टाइलिश बॉटम्स: शॉर्ट कुर्ते के साथ चौड़े घेरे वाले प्लाजो या शरारा काफी आकर्षक लगते हैं. यह स्टाइल आपको भारी कढ़ाई के बावजूद चलने-फिरने में आजादी देता है.

बेल स्लीव्स और कट-वर्क: इन शॉर्ट कुर्ते के बाजुओं पर किया गया कट-वर्क और बेल डिजाइन इसे एक मॉडर्न पाकिस्तानी टच देता है, जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >