रूखी और बेजान त्वचा? सोने से पहले करें ये 3 काम, सुबह मिलेगा गहरा मॉइस्चर और नैचुरल ग्लो

मौसम बदलते ही ड्राय स्किन से परेशान हैं? जानिए सोने से पहले अपनाने वाली 3 आसान नाइट रूटीन, जो त्वचा को अंदर से हाइड्रेट कर दें और सुबह दें नेचुरल, सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

Overnight Skincare Routine for Dry Skin: मौसम बदलते ही त्वचा में रूखापन, खिंचाव और बेजानपन बढ़ जाता है. कई लोग महंगे मॉइस्चराइजर लगाते हैं, लेकिन सिर्फ ऊपर से क्रीम लगाने भर से स्किन हेल्दी नहीं बनती. असली चमक तब आती है जब त्वचा को अंदर और बाहर दोनों तरफ से पोषण मिले. अगर आप भी सुबह उठते ही सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं, तो सोने से पहले ये 3 आसान काम जरूर करें.

अंदरूनी निखार और नैचुरल ग्लो के लिए सोने से पहले करें ये 3 काम (Overnight Skincare Routine for Dry Skin)

नैचुरल ग्लो

1. रात को तेल मालिश करें

बराबर मात्रा में अरंडी का तेल और बादाम का तेल हल्का गुनगुना करें और 5 मिनट तक शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करें.

  • अरंडी तेल त्वचा की नमी को लॉक करता है.
  • बादाम तेल में मौजूद विटामिन E त्वचा को अंदर से पोषण देता है.

ऑयली स्किन वाले लोग अरंडी तेल की जगह एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर लगा सकते हैं.
होठों पर शुद्ध गाय का घी लगाना न भूलें – यह नैचुरल लिप बाम की तरह काम करता है.

2. त्वचा को भीतर से पोषण दें

सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में

  • 1 चम्मच शहद
  • एक चुटकी हल्दी

मिलाकर पिएं. यह त्वचा को नमी देता है और खून को साफ रखने में मदद करता है.

रात में 4 से 5 भीगे बादाम खाएं. इनमें मौजूद विटामिन E त्वचा के लिए नेचुरल मॉइस्चराइज़र का काम करता है.
चेहरे की चमक के लिए हलासन या कपाल रंध्र क्रिया कर सकते हैं (गर्दन/पीठ दर्द या भारी भोजन के बाद न करें).

3. हर्बल नाइट मास्क लगाएं – 10 मिनट में पाएं सॉफ्ट स्किन

  • 1 चम्मच खीरे का रस
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • थोड़ा सा चंदन पेस्ट

मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट लगाएं. फिर गीले कपड़े से साफ करें.
इसके बाद तिल या बादाम तेल की हल्की परत लगाएं. तिल का तेल त्वचा की परत को मजबूत बनाता है और ठंड में सुरक्षा देता है.

गहरी नमी और सुबह की चमक के खास टिप्स

  • बहुत गरम पानी से न नहाएं, गुनगुना पानी इस्तेमाल करें.
  • नहाने के तुरंत बाद हल्की गीली त्वचा पर नारियल या तिल का तेल लगाएं.
  • कमरे में नमी बनाए रखने के लिए पानी से भरा बर्तन रखें.
  • कॉटन की चादर और तकिया कवर इस्तेमाल करें.
  • तनाव कम करने के लिए शवासन या ध्यान करें.
  • पूरी और गहरी नींद लें क्योंकि कोई भी क्रीम अच्छी नींद की जगह नहीं ले सकती.

अगर आप इन तीन आसान नाइट रूटीन को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो ड्राय स्किन की समस्या धीरे-धीरे कम होगी और हर सुबह मिलेगा नेचुरल, हेल्दी और दमकता हुआ ग्लो.

डिस्क्लेमर: इस ब्लॉग में दी गई यह स्किनकेयर और हेयरकेयर जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है, यह मेडिकल सलाह नहीं है. किसी भी प्रोडक्ट या नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें और समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: स्किन को तेजी से बूढ़ा बना रही खान-पान की ये चीजें – उम्र से पहले छिन रही जवानी

यह भी पढ़ें: Vitamin C Brightening Natural Face Serum: नाइट स्किनकेयर के लिए बेस्ट नेचुरल सीरम, दाग-धब्बों से मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >