Numerology: मूलांक 1 वालों का कुछ ऐसा होता है स्वभाव, यहां जानिए कैसा होता है व्यक्तित्व

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले मनुष्यों का जन्मांक एक (1) होता है. मूलांक 1 वाले मनुष्यों का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य को प्रचंड तेज और वैभव का स्वामी कहा जाता है. Numerology tips, Numerology, Mulank 1 Speciality, Numerology Future Prediction: अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति का व्यवहार, […]

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले मनुष्यों का जन्मांक एक (1) होता है. मूलांक 1 वाले मनुष्यों का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य को प्रचंड तेज और वैभव का स्वामी कहा जाता है.

Numerology tips, Numerology, Mulank 1 Speciality, Numerology Future Prediction: अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी भी व्यक्ति का व्यवहार, उसके गुण-दोष, कमियां-विशेषताएं सब बर्थ डेट से मालूम चल सकता है.अंक ज्योतिष मूलांक पर आधारित होते हैं. ये 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में होते हैं. हर एक मूलांकी की अपनी खासियत होती है. मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है.

जानें कौन होते हैं जन्मांक 1 वाले

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले मनुष्यों का जन्मांक एक (1) होता है. मूलांक 1 वाले मनुष्यों का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य को प्रचंड तेज और वैभव का स्वामी कहा जाता है. इसी तरह मूलांक 1 वाले लोगों को भी प्रभावशाली और प्रतिष्ठावान माना जाता है.

रहता है सूर्य का प्रभाव

मूलांक 1 के जातक सूर्य ग्रह से प्रभावित होते हैं यही कारण है कि यह काफी प्रतिभावान और प्रभावशाली होते हैं. ये महत्वाकांक्षी और स्वतंत्रता पसंद करने वाले होते हैं और अपने हिसाब से कम करना इन्हें ज्यादा अच्छा लगता है. कभी-कभी ये थोड़े अहंकारी और अभिमानी भी हो जाते हैं इसलिए इन्हें अपने व्यवहार के बारे में सोचना चाहिए की कहीं इनका स्वाभिमान अहंकार तो नहीं बन रहा है.

होते हैं महत्वाकांक्षी

वैसे मूलांक 1 वाले काफी स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं. इनमें निर्णय लेने की भी क्षमता होती है. सूर्य का अंक होने के कारण यह काफी प्रभावशाली होता है. इनमें नेतृत्व क्षमता भी बेहतर होती है. इन्हें अपनी लाइफ में काफी मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है. काफी एनर्जेटिक होने के कारण ये काफी मेहनत करते हैं, जिससे इनका कोई काम नहीं अटकता है.

रिलेशनशिप


मूलांक 1 वाले रिलेशनशिप के मामले में भी काफी अच्छे होते हैं. ये रिलेशनशिप को निभाना भी बखूबी जानते हैं. हालांकि, इनमें थोड़ा आक्रोश भी देखने को मिलता है, और ये पार्टनर पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

मूलांक 1 के लिए ये होते हैं अति शुभ

मूलांक 1 वाले लोगों के लिए शुभ दिन रविवार और सोमवार होता है. किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए यह दिन इनके लिए बहुत ही लाभदायक होता है. पीला रंग भी मूलांक 1 वाले लोगों के लिए शुभ माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >