बहुत जल्दी सफल होते हैं इस तारीख वाले लोग, 25 की उम्र में ही पा लेते हैं बड़ा मुकाम

क्या आपकी जन्म तारीख आपको जल्दी सफल बनाएगी? जानें अंक ज्योतिष के अनुसार वो खास तारीखें, जिनमें पैदा होने वाले लोग 25 की उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं और अमीर बनते हैं.

Numerology: क्या आप जानते हैं कि आपकी जन्म की तारीख आपके भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है? अंक ज्योतिषके अनुसार, कुछ खास तारीखों पर पैदा होने वाले लोग बहुत ही किस्मत वाले होते हैं. ऐसे लोग न सिर्फ मेहनती होते हैं, बल्कि उनमें कम उम्र में ही बड़ी सफलता पाने का हुनर होता है. अक्सर देखा गया है कि इस तारीख वाले लोग मात्र 25 साल की उम्र तक पहुंचते पहुंचते अपनी लाइफ में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं. अगर आप भी अपनी तारीख की ताकत और करियर में तरक्की के राज जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आइए जानते हैं उन तारीखों के बारे में जो इंसान को कम उम्र में ही अमीर और कामयाब बना देती हैं.

तारीख 1, 10, 19 और 28 (अंक 1 वाले)

जिन लोगों का जन्म महीने की इन तारीखों पर होता है, उनका स्वामी सूर्य होता है. सूर्य की तरह ही ये लोग बहुत तेज और लीडर बनने वाले होते हैं. इनमें बचपन से ही कुछ बड़ा करने का जज्बा होता है. यही कारण है कि ये लोग बहुत छोटी उम्र में ही अपनी पहचान बना लेते हैं और अपनी मेहनत से अमीर बनते हैं.

तारीख 9, 18 और 27 (अंक 9 वाले)

अंक ज्योतिष में 9 नंबर को बहुत शक्तिशाली माना गया है, जिसका स्वामी मंगल है. इस तारीख वाले लोग बहुत साहसी और निडर होते हैं. इन्हें चुनौतियों से डर नहीं लगता. इनकी ऊर्जा और हार न मानने वाली आदत इन्हें 25 की उम्र के आसपास ही करियर में बड़ी सफलता दिला देती है.

तारीख 5, 14 और 23 (अंक 5 वाले)

अंक 5 का स्वामी बुध ग्रह है, जिसे बुद्धि और व्यापार का देवता माना जाता है. इस तारीख वाले लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं. ये लोग बातों के धनी होते हैं और बिजनेस की अच्छी समझ रखते हैं. अपनी इसी समझदारी की वजह से ये लोग बहुत कम उम्र में ही पैसा कमाना और सफल होना सीख जाते हैं.

तारीख 3, 12 और 21 (अंक 3 वाले)

इन तारीखों पर जन्मे लोगों का स्वामी गुरु (बृहस्पति) होता है. ये लोग बहुत ज्ञानी और अनुशासित होते हैं. इनकी किस्मत अक्सर इनका साथ देती है. ये लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उसे पूरी लगन से पूरा करते हैं. शिक्षा और करियर के मामले में ये लोग दूसरों से बहुत आगे रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत जज्बाती और वफादार होती हैं इस दिन जन्मी लड़कियां, पार्टनर के लिए कुछ भी करने को रहती हैं तैयार

ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत खतरनाक साबित होते हैं इस दिन जन्मे लोग, दुश्मनों को धूल चटाने में माहिर होते हैं ये

ये भी पढ़ें: Numerology: बहुत ही केयरिंग हसबैंड साबित होते हैं इस दिन जन्मे लड़के, घर को रखते हैं खुशहाल

ये भी पढ़ें: Numerology: खामोश रहकर भी सब जान लेती हैं इस तारीख वाली लड़कियां, बचकर रहना है मुश्किल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >