क्या 'S' से शुरू होता है आपका भी नाम? आपकी पर्सनालिटी की ये 5 खूबियां आपको बनाती हैं दूसरों से बिल्कुल अलग और खास

Name Personality: अगर आपका नाम भी अंग्रेजी के 'S' अक्षर से शुरू होता है, तो हो सकता है इस आर्टिकल में बताई गई कुछ बातें आपको बिल्कुल अपनी जैसी लगें. आखिर इन लोगों के अंदर ऐसी कौन-कौन सी खूबियां होती हैं, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें.

Name Personality: क्या आपको यह मालूम है कि आपके नाम का जो भी पहला अक्षर है, वह सिर्फ आपकी पहचान का हिस्सा ही नहीं है, बल्कि यह आपके स्वभाव और आपकी पर्सनालिटी के भी कई गहरे राज खोल सकता है? अगर आपको लगता है कि ऐसा कुछ नहीं होता है, तो शायद इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी सोच काफी हद तक बदल जाए. आज का यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिनका या तो खुद का नाम 'S' अल्फाबेट से शुरू होता है या फिर उनके किसी दोस्त या जानकार का नाम इससे शुरू होता है.

अगर आपका नाम अंग्रेजी के 'S' अल्फाबेट से शुरू होता है या फिर आपके किसी खास दोस्त का नाम इससे शुरू होता है, तो आपने जरूर इस बात पर गौर किया होगा कि ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां अपनी एक बिल्कुल ही अलग छाप छोड़ आते हैं. इन लोगों की बातचीत, इनका अंदाज और इनका व्यवहार लोगों को बहुत ही जल्दी पसंद आ जाता है और वे उनसे इम्प्रेस भी हो जाते हैं. यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के बाद आपको 'S' नाम वाले लोगों के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चलेंगी, जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे. तो चलिए, इनकी इन्हीं खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

S alphabet name personality traits

दिल के होते है एकदम साफ और सच्चे दोस्त

जिन लोगों का भी नाम 'S' अक्षर से शुरू होता है, वे लोग दिल के बहुत ही ज्यादा साफ होते हैं. इन लोगों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये वही कहते हैं जो बातें सच में इनके दिल में होती हैं. इन लोगों को दूसरों के साथ धोखा या चालाकी करना नहीं आता है. अगर ये किसी को भी दिल से अपना सच्चा दोस्त मान लेते हैं, तो हर अच्छे से लेकर बुरे वक्त में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं. इनकी इसी सच्चाई और वफादारी की वजह से लोग इन पर काफी आसानी से भरोसा कर लेते हैं.

ये भी पढ़ें: D अक्षर से नाम शुरू होने वाली लड़कियां होती हैं दिल और दिमाग दोनों से मजबूत, जानिए उनकी 7 छुपी हुई खूबियां

मेहनत करने से पीछे नहीं हटते ये लोग

जब आप इन लोगों के साथ समय बिताना शुरू करेंगे, तो आपको यह समझ में आने लगेगा कि इनमें काम करने का एक अलग और कमाल का जुनून होता है. अगर ये लोग किसी भी काम को शुरू करते हैं, तो उसे पूरा किए बिना कभी भी पीछे नहीं हटते हैं. चाहे बात पढ़ाई की हो या फिर किसी स्पेशल प्रोजेक्ट को पूरा करने की, ये लोग हर काम को बहुत ही मन और लगन से करते हैं. इन लोगों में आगे बढ़कर दूसरों को लीड करने की एक खास काबिलियत होती है और इनकी इसी मेहनत को देखकर बाकी लोग भी उनसे काफी ज्यादा इम्प्रेस हो जाते हैं.

बात करने का स्टाइलिश तरीका और नई सोच

जिन लोगों का भी नाम अंग्रेजी के 'S' अक्षर से शुरू होता है, उन लोगों का लुक और बात करने का तरीका दूसरों से काफी ज्यादा अट्रैक्टिव होता है. जब ये लोग मुस्कुराकर सामने वाले से बात करते हैं, तो सामने वाला इनका फैन बन जाता है. इसके अलावा, ये लोग दिमाग से भी काफी ज्यादा क्रिएटिव होते हैं और किसी भी काम को बोरिंग तरीके से करने के बजाय, उसे नए और मजेदार तरीके से करना ज्यादा पसंद करते हैं. इनकी यही खूबी इन्हें दूसरों से काफी ज्यादा अलग बना देती है.

यह भी पढ़ें: जिन लड़कों का नाम A से शुरू होता है, उनमें होती हैं ये 7 दमदार खूबियां, जानिए क्या बनाता है उन्हें दूसरों से खास

अपनी मेहनत पर भरोसा और खुददार स्वभाव

इन लोगों की एक सबसे बड़ी खूबी यह भी होती है कि ये जीवन में कभी भी दूसरों के भरोसे बैठना पसंद नहीं करते हैं. इन्हें अपनी जिंदगी में जो भी हासिल करना हो, ये खुद अपनी मेहनत के दम पर हासिल कर लेते हैं. अगर इन लोगों के सामने कोई बड़ी मुसीबत आ भी जाए, तो भी ये घबराते नहीं हैं. ये किसी भी प्रॉब्लम का हल बिल्कुल शांत रहकर निकाल लेते हैं. इनकी यही खूबी दूसरों को भी हिम्मत देने का काम करती है.

अपनी फीलिंग्स संभालना और सही सलाह देने की काबिलियत

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन जिन लोगों का भी नाम 'S' अक्षर से शुरू होता है, वे लोग अंदर से बहुत ही इमोशनल होते हैं. लेकिन जब आप इन्हें बाहर से देखते हैं, तो ये आपको बहुत शांत और मैच्योर दिखाई देते हैं. ये अपनी परेशानियां हर किसी को बताकर रोना नहीं रोते, बल्कि खुद ही उन्हें हैंडल करते हैं. ये दूसरों की बातों को बहुत ध्यान से सुनते हैं और हमेशा सही सलाह देते हैं. इसलिए इनके दोस्त मुश्किल वक्त में उनसे सलाह लेने जरूर आते हैं.

यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >