Nail Shape Personality Test: आज हम आप के लिए एक दिलचस्प टेस्ट लेकर आए हैं जिसके जरिए आप अपने नाखूनों के शेप के अनुसार ये जान सकते हैं कि आप का व्यक्तित्व कैसा होता है, सबसे पहले तो ये समझें कि आप के नाखूनों का आकार क्या है, क्या वो स्क्वायर हैं या आलमंड शेप के या पॉइंटेड आकार के, तो इस शेप को ठीक से समझ लीजिए और अब ये मजेदार पर्सनेलिटी टेस्ट लीजिए.
स्क्वायर आकार के नाखून वाले
अगर आप के नाखूनों का आकार स्क्वायर है, तो इससे ये पता चलता है कि आप की पर्सनेलिटी काफी बोल्ड है. आप अपने जीवन में हर छोटे बड़े डिटेल्स को बड़ा महत्व देते हैं. आप एक परफेक्शनिस्ट हैं इसलिए आप को भी काम करते हैं उनमें आप को अव्वल रहना पसंद है. आप अपनी कामयाबियों में गुमान करते हैं.
पॉइंटेड आकार के नाखून वाले
अगर आप के नाखूनों का आकार पॉइंटेड है, तो इससे पता चलता है कि आप बेहद ही बेखौफ और पैशन से भरपूर हैं. आप को क्रिएटिव चीजें करने में काफी दिलचस्पी होती है लेकिन आप को जीवन में थोड़े नखरे करना भी पसंद आता है.
आलमंड आकर के नाखून वाले
आलमंड यानी बादाम के आकार के जिनके नाखून होते हैं, वो लोग अक्सर अपने जीवन में काफी ज्यादा बैलेंस बना कर चलते हैं. ऐसे लोगों का जीवन जीने का तरीका बेहद ही अनोखा और रोमांचक होता है. ऐसे लोग कम्युनिकेशन के मामले में काफी बेहतरीन होते हैं और लोगों को समझने में और उन्हें अपनी बात समझाने में काफी माहिर होते हैं.
