Mysore Bonda Recipe: स्नैक्स में हर दिन समोसा, टोस्ट या फिर सैंडविच खाकर अगर आपका दिल भर गया हो तो अब एक नया रेसिपी ट्राई करके देखें. यह रेसिपी है मैसूर बोंडा. इसे बनाने के लिए बहुत अधिक समय देने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसे आप बहुत ही झटपट बनाकर शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. आज आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.
मैसूर बोंडा बनाने की सामग्री
- 1 कप दही
- ¾ टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून बेकिंग सोडा
- 2 कप मैदा
- 2 मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 इंच अदरक (बारीक कटी हुई)
- कुछ करी पत्ते (कटा हुआ)
- 2 टेबल स्पून नारियल (कटा हुआ)
- 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती (बारीक कटा हुआ)
- 1 टी स्पून जीरा
- तेल (तलने के लिए)
यह भी पढ़ें: Nimki Recipe: इस कुरकुरी निमकी से बढ़ जाएगा आपकी चाय का स्वाद, देर किए बिना नोट करें आसान रेसिपी
मैसूर बोंडा बनाने की विधि
- मैसूर बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही, नमक और बेकिंग सोडा डाल लें.
- इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब आप इसमें 2 कप मैदा डाल कर अच्छे से मिला कर बैटर तैयार कर लें.
- इसके बाद आप इसमें मिर्च, अदरक, कुछ करी पत्ते, नारियल, धनिया पत्ती और जीरा डालें.
- इन सभी को आप अच्छे से मिला लें.
- अब इसे ढककर 4 घंटे के लिए एक रख दें.
- अब इसे फिर से एक मिनट के लिए बीट करें.
- अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें बॉल के आकार का बैटर डालें.
- गैस की आंच को मीडियम ही रखें.
- बोंडा के सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
- अब आप मैसूर बोंडा को चटनी के साथ सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: तड़का ब्रेड स्नैक के साथ बढ़ जाएगा चाय का स्वाद, नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद
