Multani Mitti Benefits: मुल्तानी मिट्टी से चेहरे की चमक बढ़ाने का नुस्खा बहुत पुराना है. सिर्फ त्वचा ही नहीं बल्कि बालों की सेहत के लिए भी मुल्तानी मिट्टी काफी फायदेमंद होती है. मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे पर चमक आने के साथ-साथ यह चेहरे की झुर्रियों, टैनिंग, मुंहासे व दाग-धब्बों को दूर करने में काफी हद तक मदद करता है. यह स्किन पर जमी गंदगी और तेल को हटाने का कारगर उपाय है. यहां जानते हैं मुल्तानी मिट्टी लगाने से होने वाले फायदों के बारे में.
पिग्मेंटेशन से छुटकारा
जलवायु परिवर्तन और लगातार सूर्य के संपर्क में आने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है. इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल पानी और चीनी के साथ मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट बनाकर लगाने से फायदा होता है.
एंटीसेप्टिक गुण
मुल्तानी मिट्टी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है. यह घाव और छोटे कटे का भी इलाज कर सकता है. इसके लिए आपको चोट वाली जगह पर इसका पेस्ट के रूप में लगाना होगा. फिर देखेंगे कि कुछ दिनों बाद घाव ठीक हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है. ब्लड सर्कुलेशन सही होने पर शरीर से अनावश्यक डेड स्किन बाहर निकल जाती है. जिससे चेहरा स्वस्थ रहता है.
एलर्जी का इलाज
किसी तरह की एलर्जी या इन्फेक्शन होने पर बस थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर उस जगह पर लगाने से एलर्जी ठीक हो जाएगी.
सूजन में राहत
मुल्तानी मिट्टी को फेस पर लगाना फायदेमंद होता है. इसे लगाने से चेहरे की सूजन कम होती है और यह चेहरे को फ्रेश रखता है.
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर वक्त खिला-खिला दिखेगा आपका चेहरा, बस ऐसे लगाना होगा नारियल का तेल
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: इन घरेलू उपायों से दमक उठेगा चेहरा, नहीं होगी पार्लर जाने की जरूरत
