थाली में सर्व करें कुछ स्पेशल, बनाएं ये मूंग दाल पालक पूरी

Moong Dal Palak Puri: अक्सर लोग पालक का इस्तेमाल करके पालक पराठा, पालक पनीर, पालक कॉर्न या आलू पालक बनाते हैं. पालक से आप कुछ नई डिश बनाना चाहते हैं तो स्वादिष्ट मूंग दाल पालक पूरी तैयार कर सकते हैं.

Moong Dal Palak Puri: अगर आप सिंपल पालक पूरी से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मूंग दाल पालक पूरी को तैयार कर सकते हैं. नाश्ते, लंच या खास मौके पर आप इसे बना सकते हैं. गरमा-गरम मूंग दाल पालक पूरी को आलू की सब्जी, रायता या अचार के साथ परोसें. स्वाद से भरपूर मूंग दाल पालक पूरी को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार को खुश करें. 

मूंग दाल पालक पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • मूंग दाल- आधा कप
  • पालक के पत्ते- 1 कप
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार 

मूंग दाल पालक पूरी को कैसे तैयार करें?

  • मूंग दाल पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें. फिर पानी छानकर मिक्सी जार में दाल को डाल लें और पीस लें. 
  • पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें और थोड़ी देर उबाल लें. इसे ठंडा होने दें और पीस लें. 
  • एक बड़े बर्तन में आटा लें. इसमें स्वादानुसार नमक, अजवाइन और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद आप पिसी हुई मूंग दाल और पालक का पेस्ट डाल दें. 
  • अब आप बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें. सभी चीजों को मिलाकर आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • पूरी बनाने के लिए कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल डाल दें. 
  • आटे से छोटी-छोटी लोई बना लें और इसे गोल बेल लें. गर्म तेल में एक-एक करके पूरी डालें और तल लें. पूरी को एक बर्तन में निकाल लें. इस तरह से आप मूंग दाल पालक पूरी को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >