Modern Bridal Nails Design: हाथों की सुंदरता में लगाएं चार चांद, ट्राय करें ये लेटेस्ट नेल आर्ट्स

Modern Bridal Nails Design: ब्राइडल नेल्स शादी के दिन दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लगा देता है. खास डिजाइन्स, रंग और आर्ट से सजे नेल्स दुल्हन के लुक को और आकर्षक बनाते हैं और हर फोटोग्राफ में हाथों को खास दिखाते हैं. देखें मॉडर्न ब्राइडल नेल्स डिजाइन…

Modern Bridal Nails Design: ब्राइडल नेल्स (Bridal Nails) शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाला एक खास श्रृंगार होता है. जैसे दुल्हन का लहंगा, ज्वेलरी और मेकअप शादी के दिन एकदम स्पेशल होना चाहिए, वैसे ही हाथों की सुंदरता के लिए नेल्स की सजावट भी बहुत जरूरी होता है. शादी के मौके पर दुल्हन के हाथों पर सभी की नजरें होती हैं. चाहे वो वरमाला का समय हो, फोटोज का मोमेंट हो या हाथों में मेंहदी की तस्वीरें निकालनी हो. इसलिए नेल्स का आकर्षक और क्लासी दिखना दुल्हन के लिए बहुत मायने रखता है.

ब्राइडल नेल्स का ट्रेंड आजकल बहुत बढ़ गया है. इसमें कई प्रकार की मॉडर्न डिजाइन्स और स्टाइल्स उपलब्ध हैं. जैसे कि फ्रेंच नेल्स, ग्लिटर नेल्स, 3D नेल आर्ट, स्टोन वर्क, फ्लोरल डिजाइन या फिर पारंपरिक लाल-सुनहरे रंगों की साज सज्जा से भरी नेल्स.

ये नेल्स अक्सर जेल (gel) या एक्रिलिक (acrylic) तकनीक से बनाए जाते हैं, जिससे ये लंबे समय तक टिके रहते हैं और शादी के बाद के फंक्शन में भी नए की तरह ही चमक बनाए रखते हैं.

ब्राइडल नेल्स न सिर्फ हाथों को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि दुल्हन के पूरे लुक में एक रॉयल टच जोड़ते हैं.

आजकल कुछ दुल्हनें अपने नेल आर्ट को थीम या आउटफिट के अनुसार भी करवाती हैं, जैसे कि नेल्स पर ब्राइडल लहंगे के कलर या डिजाइन मैच कराया जाता है.

जैसे दुल्हन का लहंगा, ज्वेलरी और मेकअप शादी के दिन एकदम स्पेशल होना चाहिए, वैसे ही हाथों की सुंदरता के लिए नेल्स की सजावट भी बहुत जरूरी होता है.

कुछ दुल्हनें अपने पार्टनर के नाम के पहले अक्षर लिखवाती हैं, जो उन्हें और खास बनाता है.

शादी से कुछ दिन पहले नेल्स की केयर शुरू करना जरूरी होता है.

हाथों में मॉइस्चराइज करना, नेल्स को शेप देना और उन्हें टूटने से बचाना.

सही केयर और एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट की मदद से ब्राइडल नेल्स दुल्हन की पर्सनैलिटी को और निखारते हैं, और उनकी शादी के खास दिन को यादगार बना देते हैं.

ALSO READ: Raw Mango Masala: न आम पन्ना, न अचार… खाएं कच्चे आम से बनी ये मसालेदार रेसिपी, रहेंगे कूल-कूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >