Memory Boosting Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स जो आपके ब्रेन को बनाएंगे शार्प
Copied link
Memory Boosting Dry Fruits:: अगर आप स्लो मेमरी और कमजोर याददाश्त की वजह से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होगी. आज हम आपको ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं आपकी याददाश्त को बेहतर बना सकता है.
Memory Boosting Dry Fruits: अगर आप अपने ब्रेन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप उसे सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में दे रहे हों. अक्सर हम अपने फिजिकल हेल्थ पर तो ध्यान दे देते हैं लेकिन, ब्रेन के हेल्थ यानी कि कॉग्निटिव हेल्थ पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. हमारा ब्रेन हमारे बॉडी को कंट्रोल करता है जिस वजह से इसका सेहतमंद होना बेहद ही जरूरी हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी स्लो मेमोरी और कमजोर याददाश्त से परेशानी हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने वाले हैं जो आपके ब्रेन को बेहतर फंक्शन करने में मदद कर सकते हैं. अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों को आल्मंड यानी कि बादाम खिलाते हैं. ऐसा माना जाता है कि आल्मंड मेमोरी को शार्प करता है. आल्मंड में Vitamin-E, Omega-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. केवल यहीं नहीं, इसके साथ ही कई और जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं जो आपके ब्रेन के लिए काफी बेनिफिशियल होते हैं. बादाम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और Vitamin-E ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से प्रोटेक्ट करते हैं. ऐसा होने की वजह से ब्रेन सेल ज्यादा लम्बे समय तक स्वास्थ्य रहते हैं और ज्यादा एफिशियेन्टली काम करते हैं. ब्रेन के हेल्थ के लिए वॉलनट्स को काफी फायदेमंद माना जाता है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें वॉलनट्स में लीनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो Omega-3 फैटी एसिड होता है. यह हमारे ब्रेन को हेल्दी बनाने में काफी हद तक मदद करता है. यह हमारे नर्व्स को भी हेल्दी रहने में मदद करता है.
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.