Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि के व्रत में बनाएं मखाना खीर, जानिए क्या है आसान तरीका

Makhana Kheer Recipe: अगर आप भी इस साल नवरात्रि का व्रत करने वाली हैं और व्रत के दौरान खाने के लिए किसी फलाहारी रेसिपी की तलाश कर रही हैं, तो इस लेख में आपको फलाहारी मखाने की खीर की आसान रेसिपी बतलाई जा रही है.

Makhana Kheer Recipe: इस साल नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाएगा. नवरात्रि के त्योहार में माता रानी के विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी और कई लोग इस पूजा के दौरान व्रत भी रखेंगे. व्रत के दौरान क्या खाया जाए, यह सोचना कठिन होता है, क्योंकि फलाहारी खाने के कुछ ही विकल्प लोगों के पास मौजूद होते हैं. व्रत के दौरान लोगों को कुछ अच्छा खाने की भी इच्छा होती है, लेकिन फलाहारी खाने का अच्छा विकल्प खोज पाना उनके लिए आसान नहीं होता है. अगर आप भी इस साल नवरात्रि का व्रत करने वाली हैं और व्रत के दौरान खाने के लिए किसी फलाहारी रेसिपी की तलाश कर रही हैं, तो इस लेख में आपको फलाहारी मखाने की खीर की आसान रेसिपी बतलाई जा रही है.

सामग्री

  • 3 चम्मच घी
  • 3 और आधा कप मखाना
  • 8 से 9 कटे हुए काजू
  • 1 लीटर दूध
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 7 से 8 चम्मच चीनी
  • केसर
  • कटे हुए पिस्ता

Also read: Parenting Tips: बच्चों पर चिल्लाना बंद करने के 5 कारण

Also read: Dandiya Night Fashion: डांडिया-गरबा नाइट पर खुब तारीफ बटोरेंगे आपके ये आउट्फिटस

कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें.
  • पैन में मखाना डाल कर तब तक भुनें, जब तक वह सारा घी ना सोख लें.
  • मखाने भून लेने के बाद मखाने को दो बराबर भागों में बांट लें.
  • उसमें से एक भाग को पीस लें.
  • फिर एक पैन में घी गर्म करें और इसमें काजू डालकर लगभग 4 से 5 मिनट तक रोस्ट करें.
  • अब दूध में बिना पिसा हुआ मखाना डालें और दूध को मध्यम आंच पर उबालें.
  • इस दूध को तब तक उबालें, जब तक यह अपनी मात्रा का तीन-चौथाई ना रह जाए, इस दौरान दूध को लगातार चलाते रहें.
  • जब मखाना सॉफ्ट हो जाए तो उसमें चीनी, केसर, पिस्ता और इलायची पाउडर डालें.
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और 4 से 5 मिनट तक पकाएं, उसके बाद गैस बंद कर दें. अब मखाने की खीर को गर्म या ठंडा परोसें.

Also read: Planting Tips: सितंबर है गुलाब उगाने का सही महीना, जानें क्या है सबसे आसान तरीका

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Tanvi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >