Makhana Curry Recipe: रोजाना खाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी मखाना करी

Makhana Curry Recipe: मखाना करी एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश है, जिसे मखानों को हल्का भूनकर टमाटर और मसालों के साथ बनाया जाता है. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. तो चलिए जानते हैं घर पर इसे बनाने के बारे में.

Makhana Curry Recipe: मखाना, जिसे इंग्लिश में फॉक्स नट्स और हिन्दी में कमल गट्टा भी कहा जाता है, ये एक हेल्दी और हल्का स्नैक्स है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. मखाना व्रत में बनाए जाने वाला बेस्ट डिश है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी सब्जी आप रोज के दिन में भी बनाकर खा सकते हैं. मखाना करी एक आसान और स्वादिष्ट डिश है, जिसमें मखानों को हल्का भूनकर टमाटर और मसालों के साथ बनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में घर पर आसानी से मखाना करी बनाने के बारे में. 

मखाना करी बनाने के लिए सामग्री 

मखाना करी बनाने की विधि 

  • मखाना करी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा तेल या घी गरम करें, फिर उसमें मखाना डालकर  5-7 मिनट धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून कर अलग रख दें. 
  • अब दूसरी कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर गरम करें, फिर उसमें प्याज डालकर अच्छे से भूनें. फिर अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं. 
  • इसके बाद इसमें अब टमाटर का पेस्ट, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
  • मसाला जब अच्छे से पक जाएं और इसके ऊपर से तेल न आ जाएं तब तक इससे अच्छे से पकाएं. 
  • मसाला पक जाने के बाद अब इसमें काजू का पेस्ट या मलाई डालकर मिलाएं, फिर थोड़ा पानी डालें और ग्रेवी बनाएं. 
  • अब भुने हुए मखाने को इसमें डालें और 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकने दें. लास्ट में इसमें गरम मसाला और थोड़ा हरा धनिया डालकर गैस बंद करें. 

यह भी पढ़ें- Rumali Roti: मुगलई स्वाद अब घर पर, बनाएं होटल जैसी पतली और नरम रुमाली रोटी

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >