चिप्स छोड़िए, स्नैक्स टाइम के लिए तैयार कीजिए मखाना भेल

Makhana Bhel Recipe: मखाने को अगर आप सिंपल तरीके से भूनकर या दूध में डालकर खाते हैं तो अब आपको मखाना से बनी इस मजेदार रेसिपी को जरूर ट्राई करना चाहिए.

Makhana Bhel Recipe: स्नैक्स में लोग अक्सर चिप्स, कुरकुरे और तरह-तरह की तेल वाले चीजें खाते हैं. ऐसे में आज हम आपको स्नैक्स टाइम के लिए मजेदार स्पेशल भेल बनाने की रेसिपी बताएंगे. इस भेल को आप मखाने से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर मखाना भेल बनाने की विधि. 

मखाना भेल बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मखाना – 3 कप 
  • घी या तेल – 1 छोटा चम्मच 
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • उबला आलू – 1 छोटा (छोटे टुकड़ों में कटा)
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच 
  • भुना जीरा पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • सेव या मूंगफली – 1–2 बड़े चम्मच 

मखाना भेल बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच घी या तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें 2 कप मखाने डालें और धीमी आंच पर मखानों को लगातार चलाते हुए 5-7 मिनट भूनें. 
  • अब आंच बंद कर दें और मखानों को ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद मखानों को हाथ से हल्का-हल्का तोड़ लें जिससे मखाने छोटे टुकड़े में बन जाएं. 
  • अब एक बड़े बाउल में भुने हुए मखाने डालें. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया और उबला हुआ आलू डालें. 
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर और 1 छोटा चम्मच नींबू रस डालें. सारी सामग्री को हल्के हाथ से अच्छे से मिला लें जिससे मखाने ज्यादा न टूटें. इसके ऊपर से कुरकुरे पन बढ़ाने के लिए आप थोड़ा सेव या मूंगफली डालें और फिर से हल्का सा मिक्स करें. 
  • अब तैयार है आपका मखाना भेल, इसे तुरंत परोसें जिससे मखाने कुरकुरे बने रहें और स्वाद भी लाजवाब लगे.

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >