Latest Aura Nails Design Ideas 2026: नेल आर्ट की दुनिया में एक नया और बेहद खूबसूरत ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे ऑरा नेल्स (Aura Nails) कहा जा रहा है. ये नेल डिजाइन सॉफ्ट कलर ग्रेडिएंट और हल्के ग्लो इफेक्ट की वजह से बहुत यूनिक और स्टाइलिश दिखते हैं. ऑरा नेल्स में ऐसा लगता है जैसे नाखूनों के बीच में कोई रंग चमक रहा हो और उसके चारों तरफ हल्का-हल्का दूसरा रंग फैला हुआ हो, बिल्कुल ऑरा (आभा) की तरह. यही वजह है कि यह ट्रेंड सोशल मीडिया, फैशन शो और ब्यूटी ब्लॉग्स में काफी पॉपुलर हो चुका है.
ऑरा नेल्स खासतौर पर उन लोगों को पसंद आ रहे हैं जिन्हें सॉफ्ट, एलीगेंट और ट्रेंडी नेल आर्ट पसंद है. इन नेल्स को और भी खूबसूरत बनाने के लिए 3D चार्म्स, स्टोन्स, पर्ल्स और जेम्स भी लगाए जाते हैं, जिससे नेल्स का लुक और भी प्रीमियम हो जाता है.
ऑरा नेल्स के फेमस टाइप (Latest Aura Nails Design Ideas 2026)
1. पिंक ऑरेंज ऑरा नेल्स (Pink + Orange Aura Nails)
यह सबसे पॉपुलर ऑरा नेल डिजाइन माना जाता है. इसमें नेल के बीच में ऑरेंज शेड और उसके आसपास पिंक कलर का सॉफ्ट ग्रेडिएंट बनाया जाता है, जिससे समर और फ्रेश लुक मिलता है.
2. ब्लू पर्पल ऑरा नेल्स (Blue + Purple Aura Nails)
यह नेल डिजाइन थोड़ा डार्क, ग्लैमरस और पार्टी लुक देता है. नाइट पार्टी, फंक्शन या वेडिंग इवेंट के लिए यह कलर कॉम्बिनेशन बहुत पसंद किया जाता है.
3. पीच व्हाइट ऑरा नेल्स (Peach + White Aura Nails)
यह बहुत सॉफ्ट, क्लीन और एलिगेंट नेल डिजाइन है. ब्राइडल नेल्स या मिनिमल नेल आर्ट पसंद करने वालों के लिए यह परफेक्ट ऑप्शन है.
4. ग्रीन येलो ऑरा नेल्स (Green + Yellow Aura Nails)
यह बहुत यूनिक और ट्रेंडी ऑरा नेल डिजाइन है. यह नेल्स को फ्रेश, ब्राइट और स्टाइलिश लुक देता है, खासकर स्प्रिंग और समर सीजन में.
5. जेम्स और 3D चार्म्स ऑरा नेल्स (Aura Nails with Gems & 3D Charms)
इस प्रकार के ऑरा नेल्स में स्टोन, पर्ल, बो, फ्लावर या 3D चार्म्स लगाए जाते हैं, जिससे नेल्स और ज्यादा फैशनेबल और डिजाइनर लुक देते हैं.
यह भी पढ़ें: क्रोम नेल्स डिजाइन्स – 2026 में पसंद किये जा रहे इस तरह के मेटैलिक नेल आर्ट
यह भी पढ़ें: जेम नेल्स के खूबसूरत डिजाइन फैशन वर्ल्ड में कर रहे हैं ट्रेंड, आप भी करें ट्राई
