क्या आप भी महीनों तक एक ही बर्तन धोने वाले स्पंज यूज करते हैं? पहले जान लें इसका नुकसान

Kitchen Hacks: अगर आप भी एक ही बर्तन धोने वाले झाबे का कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए. जानिए इसे कितने दिन में बदलना चाहिए और इसे साफ रखने का सही तरीका.

Kitchen Hacks: किचन की सफाई हर घर के लिए बहुत जरूरी होती है, क्योंकि यहीं पूरे परिवार का खाना बनता है. बर्तन धोने, सिंक साफ करने और किचन की सफाई के लिए ज्यादातर लोग रोज स्पंज का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर यही स्पंज लंबे समय तक नहीं बदला जाए, तो उसमें गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. ऐसे में साफ दिखने वाला झाबा भी सेहत के लिए परेशानी की वजह बन सकता है.

बर्तन धोने वाले स्पंज में बैक्टीरिया क्यों जमा हो जाते हैं?

Image – gemini

आम तौर पर बर्तन धोने वाला स्पंज हर समय गीला रहता है. इसमें खाने के छोटे-छोटे टुकड़े भी फंस जाते हैं. नमी और गंदगी की वजह से इसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं. अगर स्पंज को इस्तेमाल करने के बाद ठीक से धोकर सुखाया न जाए, तो यह और जल्दी गंदा हो सकता है.

एक ही स्पंज लंबे समय तक क्यों न इस्तेमाल करें ?

अगर उसी झाबे से हर तरह के बर्तन साफ किए जाते हैं, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया दूसरे बर्तनों और किचन की दूसरी जगहों तक भी पहुंच सकते हैं. इस वजह से खाने की चीजें भी दूषित हो सकती हैं. इसलिए एक ही स्पंज बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता.

कितने दिन में बदल देना चाहिए स्पंज ?

आम तौर पर अगर आपके घर में रोज ज्यादा बर्तन धुलते हैं, तो स्पंज करीब 7 दिन में बदल देना अच्छा माना जाता है. अगर बर्तनों का इस्तेमाल कम होता है, तो 8 से 10 दिन तक नया स्पंज ले लेना बेहतर रहता है. वहीं कम इस्तेमाल होने पर भी 15 दिन से ज्यादा एक ही झाबे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

इन संकेतों को बिल्कुल नजर अंदाज न करें

अगर स्पंज से बदबू आने लगे, उसका रंग बदल जाए, वह चिपचिपा लगे या टूटने लगे, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए. ऐसे झाबे का इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता.

स्पंज को साफ रखने का आसान तरीका

  • हर बार इस्तेमाल के बाद स्पंज को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
  • कभी-कभी इसे कुछ मिनट के लिए गर्म पानी में डालकर रखें.
  • इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह निचोड़कर सूखने के लिए रख दें.
  • अगर धूप आती है, तो कुछ देर धूप में भी रख सकते हैं.
  • स्पंज को हमेशा गीला छोड़ने से बचें, क्योंकि नमी में बैक्टीरिया जल्दी बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: फ्रिज में रखा खाना बार-बार गर्म करके खाते हैं? पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >