Jaya Kishori Quotes: मोटिवेशनल स्पीकर और कथावाचिका जया किशोरी जी अक्सर अपनी कथाओं में जीवन की गहरी सीख सरल उदाहरणों से समझाती हैं. एक प्रवचन में उन्होंने संत रहीम के प्रसिद्ध दोहे को रामायण की एक प्रेरक कथा के साथ जोड़कर बताया कि जीवन में कोई भी काम छोटा नहीं होता. हर व्यक्ति का योगदान मायने रखता है.
राम सेतु में गिलहरी की क्या भूमिका है? (Jaya Kishori Quotes)
जब भगवान राम की सेना लंका पहुंचने के लिए समुद्र पर पुल बना रही थी, तब वानर बड़े-बड़े पत्थरों पर श्री राम लिखकर समुद्र में डाल रहे थे. उसी समय एक छोटी-सी गिलहरी भी समुद्र किनारे से छोटे-छोटे कंकड़ उठाकर पानी में डाल रही थी. कुछ वानरों ने उसका मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि इतने छोटे कंकड़ से क्या फर्क पड़ेगा.
तब भगवान राम ने मुस्कुराते हुए समझाया – बड़े पत्थर पुल की नींव बनाते हैं, लेकिन छोटे कंकड़ ही उनके बीच की खाली जगह भरकर उसे मजबूत बनाते हैं. यही सुनकर सभी वानरों को समझ आया कि हर छोटे प्रयास की भी अपनी अहमियत होती है.
रहीमदास का प्रसिद्ध दोहा
जया किशोरी ने इस प्रसंग के साथ रहीम का दोहा भी सुनाया –
रहिमन देख बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि.
जहां काम आवे सुई, कहा करे तलवारि॥
इस दोहे का अर्थ है कि हमें छोटे लोगों या छोटे कामों को कभी कम नहीं समझना चाहिए, क्योंकि कई बार वही काम आता है जहां बड़े साधन भी बेकार हो जाते हैं.
समाज और जीवन में सफलता केवल बड़े कामों से नहीं बल्कि छोटे-छोटे सहयोग से मिलती है. – जया किशोरी
हर इंसान की भूमिका महत्वपूर्ण है, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न लगे. – जया किशोरी
यह भी पढ़ें: क्यों आखिरी प्रयास सबसे अहम होता है? जया किशोरी जी से जानें
