Buttermilk Ghee Idli Recipe: इडली का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में आता है दाल चावल भिगोना और घंटों तक बैटर को फर्मेंट करने का लंबा इंतजार.लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि आप रुई जैसी सॉफ्ट और खुशबूदार इडली मात्र 15 मिनट में तैयार कर सकती हैं. जी हां बटरमिल्क घी इडली उन लोगों के लिए है जो सुबह की जल्दीबाजी में हेल्दी और टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं.बिना किसी तामझाम के तैयार होने वाली इस इडली रेसिपी की खासियत यह है कि छाछ जो इसे जबरदस्त सॉफ्टनेस देती है और देसी घी इसके स्वाद को दोगुना कर देता है. आइए जानते हैं 15 मिनट में स्पंजी और जायकेदार घी इडली बनाने का वो सीक्रेट तरीका जो आपके पूरे परिवार को पसंद आएगा.
सामग्री
- रेडीमेड इडली बैटर – 1 कप
- छाछ (बटरमिल्क) – 1/2 कप
- घी – 1–2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- ईनो / फ्रूट सॉल्ट – 1/2 चम्मच
- राई – 1/2 चम्मच
- करी पत्ता – 6–8 पत्ते
बनाने की विधि
- बैटर तैयार करें : एक बाउल में इडली बैटर लें उसमें छाछ डालकर अच्छी तरह मिलाएं. बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो न बहुत पतला.
- मसाला मिलाएं : अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें.
- ईनो मिलाएं : इडली बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालकर हल्का सा मिलाएं.
- इडली स्टीम करें : इडली मोल्ड में थोड़ा-सा घी लगाएं. बैटर डालें और 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें.
- घी का तड़का : एक छोटे पैन में घी गरम करें राई और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं और तैयार इडलियों पर डाल दें.
- परोसें : गरमा-गरम बटरमिल्क घी इडली को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें.
यहां पढ़े : Bakla Dal Cheela Recipe: डायबिटीज और मोटापे को रखना है कंट्रोल, डाइट में शामिल करें बकला दाल का चीला
यहां पढ़े : Homemade Aloo Bhujia Recipe: चाय का स्वाद बढ़ा देगी ये चटपटी आलू भुजिया,महीनों तक रहेगी फ्रेश
यहां पढ़े : Quick Crispy Bread Spring Roll Recipe: शाम की चाय के लिए बेस्ट है यह क्रिस्पी ब्रेड स्प्रिंग रोल
यहां पढ़े : Moong Dal Namkeen Recipe: बिना तले घर पर बनाएं कुरकुरी मूंग दाल नमकीन
