Independence Day पर नाखूनों को दें देशभक्ति वाला टच, ट्राई करें ये तिरंगा नेल आर्ट डिजाइन्स

Independence Day Nail Art: 15 अगस्त पर अपने लुक में देशभक्ति का टच देना चाहती हैं? आप भी नाखूनों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग से ये खूबसूरत तिरंगा नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं.

Independence Day Nail Art: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन घर, कपड़ों से लेकर छोटी-छोटी चीजों में भी तिरंगे के रंग नजर आते हैं. अगर आप भी इस खास दिन अपने लुक को थोड़ा अलग बनाना चाहती हैं, तो नाखूनों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग से खूबसूरत नेल आर्ट बना सकती हैं. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. सिंपल डिजाइन से भी आपके हाथ काफी खूबसूरत नजर आ सकते हैं. आइए देखते हैं 15 अगस्त के लिए कुछ आसान और प्यारे नेल आर्ट डिजाइन.

सिंपल ट्राईकलर नेल आर्ट

सिंपल ट्राईकलर नेल आर्ट, PC - AI

अगर आपको बहुत ज्यादा डिजाइन पसंद नहीं है, तो यह सबसे आसान ऑप्शन है. अपने नाखूनों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की हल्की पट्टियां बनाएं. आप चाहें तो तीनों रंगों को एक ही नाखून पर लगा सकती हैं या अलग-अलग नाखूनों पर अलग रंग कर सकती हैं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत लगेगा.

अशोक चक्र नेल आर्ट

अशोक चक्र नेल आर्ट, PC - AI

अगर आप तिरंगे के साथ थोड़ा खास डिजाइन चाहती हैं, तो सफेद बेस पर छोटा-सा नीला अशोक चक्र बना सकती हैं. बाकी नाखूनों पर केसरिया और हरे रंग का इस्तेमाल करें. यह डिजाइन देखने में काफी प्यारा और अलग लगेगा.

ट्राईकलर स्वर्ल नेल आर्ट

ट्राईकलर स्वर्ल नेल आर्ट, PC - AI

इस डिजाइन में तीनों रंगों को सीधी लाइन की जगह हल्के घुमावदार पैटर्न में लगाया जाता है. पहले नाखून पर हल्का बेस कलर लगाएं और उसके बाद केसरिया, सफेद और हरे रंग से पतली-सी स्वर्ल लाइन बनाएं. यह डिजाइन थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगा.

मिनिमल तिरंगा नेल आर्ट

मिनिमल तिरंगा नेल आर्ट, PC - AI

अगर आपको सिंपल नेल आर्ट पसंद है, तो सभी नाखूनों पर डिजाइन बनाने की जरूरत नहीं है. कुछ नाखूनों पर तिरंगे के रंग लगाएं और एक या दो नाखूनों पर छोटा-सा डिजाइन बनाएं. बाकी नाखूनों को नेचुरल या हल्के रंग में रखें. यह लुक ऑफिस या छोटे स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के लिए भी अच्छा रहेगा.

ग्लिटर तिरंगा नेल्स

ग्लिटर तिरंगा नेल्स, PC - AI

अगर आपको थोड़ा चमकदार लुक पसंद है, तो तिरंगे के रंगों के साथ हल्का ग्लिटर इस्तेमाल कर सकती हैं. केसरिया, सफेद और हरे रंग की नेल पॉलिश लगाने के बाद ऊपर से थोड़ा-सा ग्लिटर लगाएं. इससे आपके नाखून पार्टी या स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेशन के लिए और भी खूबसूरत नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त के दिन घर आया है नया मेहमान? रखें आजादी, साहस और जीत से जुड़े ये प्यारे नाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >