Oval Face Haircuts: नया हेयरकट करवाने से पहले सबसे जरूरी है अपने फेस शेप को समझना। अगर आपका फेस शेप ओवल (Oval) है, तो आप खुद को खुशकिस्मत मान सकते हैं. इस फेस शेप को सबसे बैलेंस माना जाता है, इसलिए इस पर छोटे, मीडियम और लंबे लगभग सभी तरह के हेयरकट अच्छे लगते हैं. हालांकि कुछ हेयरस्टाइल ऐसे हैं, जो आपके चेहरे के फीचर्स को और भी ज्यादा खूबसूरती से उभार सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ ट्रेंडी हेयरकट्स के बारे में.
चिन-लेंथ ब्लंट बॉब (Chin-Length Blunt Bob)
अगर आप छोटा और स्टाइलिश हेयरकट चाहती हैं, तो ब्लंट बॉब बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह हेयरकट चिन तक आता है, जिससे जॉलाइन और चीेकबोन्स अधिक उभरकर दिखाई देते हैं. यह ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर मौके पर शानदार लुक देता है.
टेक्सचर्ड पिक्सी कट (Textured Pixie Cut)
जो महिलाएं बेहद शॉर्ट हेयर पसंद करती हैं, उनके लिए टेक्सचर्ड पिक्सी कट अच्छा ऑप्शन है. यह हेयरकट चेहरे के नैचुरल शेप को छिपाता नहीं, बल्कि उसे और आकर्षक बनाता है. साथ ही इसे स्टाइल करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता.
यह भी पढ़ें: एक सही लिपस्टिक बदल सकती है पूरा लुक, हर स्किन टोन पर खिलेंगे ये 5 लिपस्टिक शेड्स
लॉन्ग लेयर्स (Long Layers)
अगर आपको लंबे बाल पसंद हैं, तो लॉन्ग लेयर्स ट्राई कर सकती हैं. इससे बालों में हल्का मूवमेंट आता है और चेहरा ज्यादा लंबा नहीं दिखता. यह हेयरकट बालों को हल्का और खूबसूरत लुक देता है.
कर्टेन बैंग्स (Curtain Bangs)
अगर बिना ज्यादा बदलाव के नया लुक चाहती हैं, तो कर्टेन बैंग्स अच्छा ऑप्शन हैं. बीच या साइड से बंटे ये बैंग्स चेहरे को सॉफ्ट फ्रेम देते हैं और आंखों व गालों की खूबसूरती को उभारते हैं.
मॉडर्न शैग कट (Modern Shag Cut)
अगर आपको थोड़ा ट्रेंडी और कैजुअल लुक पसंद है, तो मॉडर्न शैग कट आपके लिए सही हो सकता है. इसमें लेयर्स और हल्की टेक्सचरिंग की वजह से बाल ज्यादा वॉल्यूम वाले और स्टाइलिश नजर आते हैं.
हेयरकट चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
हेयरकट चुनते समय सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि अपने बालों की मोटाई, टेक्सचर और लाइफस्टाइल को भी ध्यान में रखें. सही हेयरकट वही होता है, जिसे आप आसानी से संभाल सकें और जो आपकी पर्सनैलिटी पर भी सूट करे. अगर आप कन्फ्यूज हैं, तो अपने हेयर स्टाइलिस्ट से सलाह जरूर लें. सही हेयरकट आपके पूरे लुक में नया आत्मविश्वास जोड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: लिपस्टिक खरीदने से पहले पढ़ लें ये लिस्ट, सांवली त्वचा पर सबसे ज्यादा खिलेंगे ये 5 लिपस्टिक शेड्स
