How to Make Kalonji Oil at Home: बालों का झड़ना आजकल काफी आम समस्या हो गई है. बदलती लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, नींद की कमी और बालों की सही देखभाल न करने की वजह से कई लोगों को हेयर फॉल की परेशानी होने लगती है. ऐसे में लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन अगर आप घर पर कोई आसान और नेचुरल तरीका आजमाना चाहते हैं, तो कलौंजी का तेल एक विकल्प हो सकता है. कलौंजी यानी ब्लैक सीड्स का इस्तेमाल लंबे समय से बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है.
How to Make Kalonji Oil at Home: कलौंजी का तेल बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 2 बड़े चम्मच कलौंजी
- आधा कप नारियल तेल
- 1 छोटा साफ और सूखा कांच का जार
- एक महीन छन्नी या साफ सूती कपड़ा
सबसे पहले कलौंजी को करें तैयार
सबसे पहले कलौंजी को अच्छी तरह साफ कर लें. इसमें अगर कोई कंकड़ या दूसरी गंदगी हो तो उसे निकाल दें. अब कलौंजी को हल्का-सा कूट लें. इसे बिल्कुल पाउडर बनाने की जरूरत नहीं है. थोड़ा दरदरा कूटा हुआ कलौंजी इस्तेमाल करने से तेल में इसके गुण अच्छी तरह आ सकते हैं.
How to Make Kalonji Oil at Home: ऐसे बनाएं कलौंजी का तेल
- एक छोटी कड़ाही में आधा कप नारियल तेल डालें और इसे धीमी आंच पर हल्का गर्म करें.
- अब इसमें कुटी हुई कलौंजी डाल दें. तेल को तेज आंच पर गर्म करने की बजाय धीमी आंच पर ही रखें.
- इसे करीब 5 से 7 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें.
- जब कलौंजी हल्की भुन जाए और तेल से उसकी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.
- ध्यान रखें कि कलौंजी जले नहीं, क्योंकि ज्यादा गर्म करने से तेल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.
तेल को ठंडा करके करें स्टोर
तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इसे महीन छन्नी या साफ सूती कपड़े की मदद से छान लें. अब तैयार तेल को एक साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रख दें. इसे हमेशा साफ हाथों से ही इस्तेमाल करें और जार को नमी वाली जगह पर रखने से बचें.
बालों में कैसे लगाएं कलौंजी का तेल?
तेल इस्तेमाल करने से पहले इसे हल्का गुनगुना कर सकते हैं. उंगलियों की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं और करीब 5 से 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद तेल को बालों में कुछ घंटे लगा रहने दें और फिर हल्के शैंपू से बाल धो लें.
यह भी पढ़ें: फ्रिजी और उलझे बालों को कहें Bye-Bye, घर पर ऐसे बनाएं DIY Conditioner
