आलोचना से नहीं, आत्मविश्वास से बनती है आपकी असली पहचान – एक बार जरूर पढ़ें

अपने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए सीखें कि आलोचना और मुश्किलों के बावजूद आपकी असली कीमत कभी कम नहीं होती, खुद पर विश्वास रखें और हर हाल में आगे बढ़ते रहें.

How to Maintain Self-worth Despite Criticism: फेमस वास्तु एक्सपर्ट और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. जय मदान अक्सर अपने मोटिवेशनल कोट्स के जरिए लोगों को आत्मविश्वास और आत्मसम्मान से जीने की सीख देती हैं. उन्होंने अपने एक विडिओ में एक करेंसी नोट का उदाहरण देकर जीवन की बहुत बड़ी सच्चाई समझाई है कि आपकी कीमत कभी कम नहीं होती, चाहे परिस्थितियां कैसी भी क्यों न हों.

इंसान की असली वैल्यू इस बात से तय नहीं होती कि लोग उसके बारे में क्या सोचते हैं, बल्कि इस बात से तय होती है कि वह खुद को कितना महत्वपूर्ण मानता है.

मुश्किल समय में खुद पर भरोसा कैसे रखें? (How to Maintain Self-worth Despite Criticism)

डॉ. जय मदान ने एक करेंसी नोट का उदाहरण देते हुए बताया कि अगर नोट को मोड़ दिया जाए, कुचल दिया जाए या जमीन पर फेंक दिया जाए, तब भी उसकी कीमत कम नहीं होती. उसी तरह इंसान की कीमत भी लोगों की आलोचना, असफलता या कठिन परिस्थितियों से कम नहीं होती.

उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार लोग हमारी बुराई करेंगे, हमें कम आंकेंगे, हमारी आलोचना करेंगे, लेकिन इससे हमारी असली कीमत कम नहीं हो जाती. असली ताकत खुद पर विश्वास रखने और लगातार आगे बढ़ते रहने में है.

डॉ. जय मदान ने यह भी बताया कि जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं – काम का दबाव, सफर की दिक्कतें, लोगों की बातें – लेकिन इन सबके बावजूद हमें अपना काम और खुद पर भरोसा नहीं छोड़ना चाहिए.

खुद की वैल्यू समझें, लोगों की बातों से खुद को कम न समझें और हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहें.

यह भी पढ़ें: घर में खुशहाली के लिए विंड चाइम्स कहां और कैसे लगाएं? वास्तु एक्सपर्ट से जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >