How to Grow Dahlias: डहेलिया (Dahlia) एक बहुत सुंदर और रंग-बिरंगा फूल है जो किसी भी गार्डन या बालकनी की शोभा बढ़ा देता है. कई लोग सोचते हैं कि डहेलिया उगाना कठिन है, लेकिन सही समय, सही मिट्टी और थोड़ी देखभाल से इसे बीज से भी आसानी से उगाया जा सकता है. यहां आप सरल भाषा में जानेंगे – बीज से डहेलिया कैसे उगाएं, सफल फूलों का सीक्रेट क्या है, और भारत में इसे बोने का सही महीना कौन सा है.
How to Grow Dahlias: घर की बालकनी में उगाएं डहेलिया – पड़ोसी भी पूछेंगे तरीका
बीज से डहेलिया कैसे उगाएं? (How to Grow Dahlias from Seed)
अच्छी क्वालिटी के बीज लें. एक गमले या सीड ट्रे में हल्की और भुरभुरी मिट्टी भरें. मिट्टी में गार्डन सॉइल + कोकोपीट + गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट मिलाएं.
बीज को लगभग आधा इंच गहराई में बो दें. ऊपर से हल्की मिट्टी डालें और स्प्रे से पानी दें.
गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो. 7–14 दिन में छोटे पौधे निकल आएंगे. जब पौधे 3-4 पत्तियों के हो जाएं, तब बड़े गमले में लगा दें.
डहेलिया उगाने का असली सीक्रेट क्या हैं?
डहेलिया अच्छे फूल तभी देता है जब:
मिट्टी में पानी न रुके
रोज 5–6 घंटे धूप मिले
जरूरत से ज्यादा पानी न दें
हर 15 दिन में खाद दें
सूखे फूल तोड़ते रहें
यह छोटा सा केयर रूटीन ज्यादा फूल दिलाता है.
भारत में बीज से डहेलिया कैसे उगाएं?
भारत में डहेलिया ठंड के मौसम का पौधा है. इसे सर्दियों के सीजन में उगाना सबसे आसान है. उत्तर भारत में यह बहुत अच्छे से बढ़ता है. गर्म इलाकों में इसे हल्की ठंड शुरू होते ही बोना चाहिए.
डहेलिया बीज बोने का सही महीना कौन-सा हैं?
डहेलिया बीज बोने का सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर है. अक्टूबर सबसे बढ़िया महीना माना जाता है. सही समय पर बोए गए पौधे सर्दियों के अंत और बसंत में खूब फूल देते हैं.
यह भी पढ़ें: Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूलों के पौधे, बगीचा बनेगा रंगों से गुलजार
यह भी पढ़ें: Money Plant Growth Hacks: दिन दोगुनी और रात चौगुनी ग्रोथ करेगा आपका मनी प्लांट – अपनाएं ये 4 कमाल के ग्रोथ हैक्स
