चाय की छन्नी पर जम गई है काली जिद्दी परत? ऐसे करें मिनटों में साफ

How to Clean Tea Strainer: चाय की छन्नी पर जमी काली परत से परेशान हैं? ऐसे करें साफ और पाएं चमकदार छन्नी, वो भी मिनटों में. जानें आसान तरीका.

How to Clean Tea Strainer: हर भारतीय घर में चाय दिन में एक-दो बार तो बन ही जाती है. किसी के दिन की शुरुआत चाय की प्याली से होती है, तो किसी को शाम की चाय का इंतजार रहता है. चाय बनाने के बाद इसे छानने के लिए छन्नी का इस्तेमाल किया जाता है. रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से धीरे-धीरे इसकी जाली पर चाय की पत्ती, दूध और चाय का गाढ़ा अवशेष जमने लगता है. कुछ समय बाद यही गंदगी काली परत या कालिख जैसी नजर आने लगती है.

कई बार इसे साबुन से रगड़कर साफ करने के बावजूद जिद्दी परत आसानी से नहीं निकलती. ऐसे में लोग पुरानी छन्नी को फेंकने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन अगर आपके पास स्टील या लोहे की छन्नी है, तो एक आसान तरीका इसे दोबारा साफ करने में मदद कर सकता है.

गैस की आंच पर ऐसे गर्म करें छन्नी (How to Clean Tea Strainer)

सबसे पहले गैस जलाएं और छन्नी को सावधानी से सीधे आंच के ऊपर रखें. इसे कुछ देर गर्म होने दें. जब जाली पर जमा गंदगी अच्छी तरह गर्म होकर काली पड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. इस दौरान छन्नी को हाथ से बिल्कुल न छुएं, क्योंकि वह बहुत ज्यादा गर्म हो सकती है.

PC: AI Generated

ठंडा होने के बाद करें सफाई

गैस बंद करने के बाद छन्नी को अपनी जगह पर ही पूरी तरह ठंडा होने दें. गर्म छन्नी पर तुरंत पानी डालने से बचें. जब यह अच्छी तरह ठंडी हो जाए, तब डिशवॉश साबुन और पानी की मदद से (How to Clean Tea Strainer) इसे साफ करें.

जरूरत लगे तो पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से जाली को हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं. गर्म करने के बाद जाली पर जमा पुराना डिपॉजिट काफी हद तक ढीला हो जाता है, इसलिए सामान्य सफाई के मुकाबले इसे हटाना आसान हो सकता है.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: लोहे की खिड़की पर जम गई है जिद्दी जंग? इन आसान तरीकों से करें साफ

सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

यह तरीका अपनाते समय सबसे जरूरी है कि आप सुरक्षा का ध्यान रखें. छन्नी को गैस पर गर्म करने के दौरान उसे हाथ से पकड़ने की कोशिश न करें. चाहें तो गर्म सामान संभालने वाले दस्ताने या चिमटे की मदद लें. साथ ही रसोई में खिड़की या एग्जॉस्ट की मदद से हवा का अच्छा इंतजाम रखें, क्योंकि जमा अवशेष गर्म होने पर धुआं या गंध दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स को न फेंकें, ऐसे बनाएं स्टाइलिश टोकरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >