Homemade Poha Chivda: चाय के साथ बनाएं हल्का-फुल्का चिवड़ा नमकीन, स्वाद ऐसा की हमेशा रहे याद

Homemade Poha Chivda: घर पर बनाए टेस्टी स्नैक जो शाम के चाय के साथ परफेक्ट है. पोहा से बना ये नमकीन खाने में काफी स्वादिष्ट है और ये कम समय में तैयार हो जाता है. अगर आप कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन है.

Homemade Poha Chivda Namkeen: शाम की चाय बिना स्नैक्स के मिले तो कुछ कमी लगती है. स्नैक्स में जो सबसे पॉपुलर है वह है नमकीन. नमकीन के साथ लोग अक्सर चाय का सेवन करते हैं. घर पर तैयार नमकीन की बात ही कुछ अलग है और ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट है. आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं और ये कम समय में बन जाता है. आप इसे एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. 

पोहा चिवड़ा नमकीन बनाने के लिए सामग्री

  • पोहा- 2 कप 
  • मूंगफली- आधा कप 
  • तेल 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • करी पत्ते- 10-12
  • सूखा नारियल- स्लाइस में कटे हुए 2-3 बड़े चम्मच 
  • काजू- 3 बड़े चम्मच 
  • किशमिश- 2 चम्मच 
  • लाल मिर्च- आधा छोटा चम्मच 
  • चीनी- आधा चम्मच 
  • हींग- चुटकीभर 
  • हल्दी- चुटकीभर 
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Homemade Chana Dal Namkeen: घर की बनी मसालेदार चना दाल मिक्सचर, शाम की चाय के साथ है परफेक्ट कॉम्बिनेशन

पोहा चिवड़ा नमकीन बनाने की विधि (Poha Chivda Recipe)

  • पोहा नमकीन या चिवड़ा नमकीन बनाने के लिए आप मोटे वाले पोहा का इस्तेमाल करें. अब एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें तेल डालें. आप सबसे पहले इसमें मूंगफली को फ्राई कर लें. 
  • अब इसमें काजू को भी फ्राई करें और फिर करी पत्ते को भी फ्राई कर लें. करी पत्ते काफी जल्दी फ्राई हो जाते हैं इसलिए ध्यान रखें. सुखा नारियल और किशमिश को भी फ्राई कर लें. फ्राई करने के बाद सारी चीजों को टिशू पेपर पर रखें. 
  • आप पोहा को भी फ्राई कर लें. अगर आप तेल में फ्राई नहीं करना चाहते हैं तो आप इसको ड्राई रोस्ट भी कर सकते हैं. 
  • अब सभी चीजों को एक बड़े बाउल में डालें और मिक्स करें. अब बारी आती है मसालों को डालने की. एक छोटे पैन में आप एक छोटा चम्मच तेल को डालें और इसमें हल्दी, हींग और हरी मिर्च लंबाई में कटी हुई को पकाएं. अब इस तड़के को मिश्रण में मिक्स कर दें. 
  • एक छोटी कटोरी में आप नमक, चीनी, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च का पाउडर को मिक्स करें. इस मसाले के मिश्रण को आप पोहा में डाल दें. आपका पोहा नमकीन या चिवड़ा नमकीन तैयार है.

यह भी पढ़ें- Homemade Cheese Recipe: पिज्जा के लिए अब घर पर तैयार करें पेफेक्ट मोजरेला चीज, आसान स्टेप में कम चीजों की मदद से

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >