होंठों पर चाहिए प्यारा गुलाबी रंग? घर पर बनाएं ये आसान होममेड लिपस्टिक

Homemade Beetroot Lipstick: अगर आप भी घर पर बनी नेचुरल लिपस्टिक ट्राई करना चाहती हैं, तो इस आसान तरीके से बनाएं खूबसूरत पिंक लिप कलर. इसे तैयार करने में ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

Homemade Beetroot Lipstick: होंठों को खूबसूरत रंग देने के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल आम बात है. लेकिन अगर आप घर पर कुछ आसान तरीके से लिप कलर तैयार करना चाहती हैं, तो चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं. चुकंदर का रंग होंठों को हल्का गुलाबी टच दे सकता है. इसे बनाने के लिए भी बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं घर पर चुकंदर की लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका.

चुकंदर की लिपस्टिक बनाने के लिए सामान

  • 2 से 3 बड़े चम्मच ताजा चुकंदर का रस
  • 1 बड़ा चम्मच बी-वैक्स या वैसलीन
  • 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
  • 1 से 2 बूंद विटामिन ई ऑयल

चुकंदर की लिपस्टिक कैसे बनाएं?

1. चुकंदर का रस तैयार करें

सबसे पहले ताजे चुकंदर को साफ करके उसका रस निकाल लें. इस रस को एक छोटे पैन में डालकर धीमी आंच पर कुछ मिनट गर्म करें. जब रस थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.

2. वैसलीन या बी-वैक्स पिघलाएं

अब एक साफ हीट-सेफ कांच के बाउल में बी-वैक्स या वैसलीन लें. इसे हल्का गर्म करके पिघला लें. पिघलने के बाद इसमें चुकंदर का गाढ़ा रस और ग्लिसरीन डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

3. विटामिन ई ऑयल मिलाएं

जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें विटामिन ई ऑयल की 1 से 2 बूंदें डालें. इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद मिश्रण को एक साफ और सूखे छोटे कंटेनर में भर दें.

4. अच्छी तरह सेट होने दें

अब कंटेनर को करीब 6 घंटे के लिए या रातभर फ्रिज में रख दें. जब मिश्रण अच्छी तरह जम जाए, तो आपकी घर पर तैयार चुकंदर वाली लिपस्टिक इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.

घर की बनी लिपस्टिक इस्तेमाल करते समय रखें ध्यान

  • घर पर तैयार इस तरह के लिप प्रोडक्ट में आमतौर पर लंबे समय तक सुरक्षित रखने वाले प्रिजर्वेटिव नहीं होते. इसलिए इसे कम मात्रा में बनाएं और लंबे समय तक स्टोर करने से बचें. इसे हमेशा साफ और सूखे कंटेनर में रखें.
  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट कर लें. अगर जलन, खुजली या किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. रंग, गंध या बनावट में बदलाव नजर आए तो भी इसे होंठों पर लगाने से बचें.

यह भी पढ़ें: सूखे होंठों से हैं परेशान? ट्राई करें प्रियंका चोपड़ा का ये आसान DIY लिप स्क्रब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >