होली स्पेशल: मेहमानों को लुभाएगा स्वादिष्ट छेना दही भल्ला, बनाएं इस आसान रेसिपी से

इस होली मेहमानों को परोसें मुलायम और स्वादिष्ट छेना दही भल्ला. ट्रेडिशनल दही भल्ले का यह खास ट्विस्ट आपके त्योहार को और भी यादगार बना देगा. आसान रेसिपी के साथ बनाएं और पाएं सबकी तारीफ.

Chhena Dahi Bhalla Recipe: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वाद का भी त्योहार होता है. इस खास मौके पर अगर आप मेहमानों को कुछ अलग और खास सर्व करना चाहते हैं, तो ट्रेडिशनल दही भल्ले की जगह ट्राई करें छेना दही भल्ला. यह रेसिपी हल्की, मुलायम और स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. छेना से बने भल्ले मुंह में मक्खन की तरह घुल जाते हैं और मीठी-दही, चटनी और मसालों के साथ मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं कि मेहमान तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे.

छेना दही भल्ला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप ताजा छेना
  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • तलने के लिए तेल या घी
  • 2 कप फेंटी हुई ठंडी दही
  • 2 बड़े चम्मच इमली की चटनी
  • 2 बड़े चम्मच हरी चटनी
  • भुना जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • काला नमक स्वादानुसार
  • अनार दाने और सेव गारनिशिंग के लिए

होली स्पेशल स्वादिष्ट छेना दही भल्ला बनाने की आसान रेसिपी(Chhena Dahi Bhalla Recipe)

होली स्पेशल स्वादिष्ट छेना दही भल्ला


सबसे पहले छेना को अच्छी तरह मसल लें ताकि वह बिल्कुल स्मूद हो जाए. इसमें कॉर्नफ्लोर मिलाकर नरम आटा तैयार करें. अब छोटे-छोटे गोल भल्ले बनाएं. कढ़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर भल्लों को सुनहरा होने तक तल लें.

तले हुए भल्लों को हल्के गुनगुने पानी में 5 मिनट भिगोकर निकाल लें और हल्का दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. अब सर्विंग प्लेट में भल्ले रखें, ऊपर से ठंडी फेंटी हुई दही डालें. इमली और हरी चटनी डालकर भुना जीरा, लाल मिर्च और काला नमक छिड़कें.

लास्ट में अनार दाने और सेव से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यह भी पढ़ें: बिना तेल के बनाएं स्वादिष्ट टमाटर की चटनी

यह भी पढ़ें: शाम में चाय के साथ बनाएं ये टेस्टी मेथी पोहा टिक्की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >