घर पर ऐसे बनाएं हर खास मौके के लिए टेस्टी हार्ट शेप केक

Heart Shape Cake Recipe: अगर आप बाजार से केक लाने के बजाय घर पर ही केक बनाने का सोच रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल की मदद से हार्ट शेप केक तैयार कर सकते है.

Heart Shape Cake Recipe: बच्चों के बर्थडे पर हम कोई भी शेप का केक चुन लेते है, लेकिन जब बात आती है किसी कपल या वैलेंटाइन डे पर केक चुनने की तब हमेशा हार्ट शेप केक अपनी लिस्ट में रखते है. ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे, एनिवर्सरी, बर्थडे या किसी खास मौके पर अगर आप अपने प्यार का इजहार कुछ मीठे अंदाज में करना चाहते हैं, तो हार्ट शेप केक अपने हाथों से बनाकर देना बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हार्ट शेप केक दिखने  में बहुत आकर्षक लगता है. तो आइए जानते हैं बाजार से महंगे केक लाने के बजाय घर पर ही हार्ट शेप केक बनाने की रेसिपी. 

हार्ट शेप केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Heart Shape Cake Recipe in Hindi)

केक के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • पिसी चीनी – आधा कप
  • दूध – 1 कप
  • रिफाइंड तेल / पिघला मक्खन – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • वैनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – 1 चुटकी
  • नींबू का रस या सिरका – 1 छोटा चम्मच

सजाने के लिए 

  • फ्रेश क्रीम – 1 कप
  • पिसी चीनी – 2–3 चम्मच
  • चॉकलेट गनाश / स्ट्रॉबेरी सॉस / चेरी

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बचपन की यादों को करें ताजा, बिना अंडे के बनाएं टूटी फ्रूटी केक रेसिपी 

हार्ट शेप केक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप ओवन को 180°C पर 10 मिनट प्रीहीट करें. अगर आपके पास ओवन नहीं है तो कुकर में नमक डालकर ढक्कन बंद कर 10 मिनट गरम करें. 
  • अब एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छलनी से छान लें. 
  • अब दूसरे बर्तन में आप चीनी, दूध, तेल/मक्खन और वैनिला एसेंस अच्छी तरह मिलाएं. अब आप सूखी सामग्री को गीली सामग्री में धीरे-धीरे मिलाएं. 
  • लास्ट में आप इसमें नींबू रस/सिरका डालकर हल्के हाथ से फोल्ड करें. अब आप हार्ट शेप केक मोल्ड को ग्रीस करके तैयार हुए केक के  बैटर को डालें. 
  • अब इसे ओवन में 30–35 मिनट या कुकर में 40–45 मिनट बेक करें. 
  • इसके बाद केक ठंडा होने दें. फिर फेंटी हुई क्रीम से फ्रॉस्टिंग करें और अपने पसंद के हिसाब से सजाएं. 
  • अब तैयार है आपका बनकर हार्ट शेप केक. 

यह भी पढ़ें: Homemade Rusk Recipe: चाय की हर चुस्की को बनाएं खास, घर पर आज ही ट्राई करें होममेड रस्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >