Health Tips: इन सब्जियों के छिलके में भी हैं कमाल के गुण, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको कभी भी भूलकर भी कभी छीलकर नहीं खाना चाहिए. इन सब्जियों के छिलकों में भी आपको ढेर सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं.

Health Tips: हम अक्सर सब्जियों को पकाने से या फिर खाने से पहले उन्हें छील देते हैं जिस वजह से कई बार उन सब्जियों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन आपको भूलकर भी छीलकर नहीं करना चाहिए. इन सब्जियों के छिलकों में भी आपको कई तरह के न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं. तो चलिए इन सब्जियों के बारे में जानते हैं.

खीरा

अगर आप खीरे को खाने से पहले उसे छिल देते हैं तो अब आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. खीरे में भारी मात्रा में एंटीऑक्सडेंटस क्वालिटीज और विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. यह हमारी स्किन और हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. बता दें खीरे में 90 प्रतिशत तक सिर्फ पानी ही होता है जो हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है.

Also Read: Health Tips: जायफल का पानी पीने के फायदे

Also Read: Health Tips: राजमा खाने के 4 फायदे

Also Read: Kidney Health Tips: किडनी को रखना हो हेल्दी तो जरूर खाएं ये सुपर फूड्स

कद्दू

कद्दू एक ऐसी सब्जी है जो हमारे सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट क्वालिटीज, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. अगर आप कद्दू को छीलकर खाते हैं तो बता दें कद्दू का जो छिलका होता है उसमें आपको कद्दू से भी ज्यादा पोषक तत्व पाया जाता है. यह सब्जी हमारे सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही हमारी स्किन के लिए भी.

शकरकंद

शकरकंद जिसे हम स्वीट पोटैटो ले नाम से भी जानते हैं. इसके छिलके में भी आपको भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. शकरकंद में आपको विटामिन-सी, विटामिन-ई, बीटा कैरोटीन और फाइबर पाया जाता है. यह सभी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही आंखों की रौशनी को भी बढ़ाने में मदद करते हैं. यह हमारे स्की को सॉफ्ट बनाये रखने में भी मदद करता है.

Also Read: Health Tips: ज्यादा सोने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, आप भी जानें

आलू

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन सभी घरों में किया जाता है. इसे सब्जियों का राजा भी कहा जाता है. आलू में आपको भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं. अगर आप आलू का सेवन छिलके के साथ करते हैं तो यह हमारे शरीर को काफी सेहतमंद बन देता है. यह हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >