हरियाली तीज पर सिंपल से हैवी तक ट्राई करें ये मेहंदी डिजाइन, हाथ लगेंगे बेहद प्यारे

Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स. यहां देखें मेहंदी के आसान व स्टाइलिश पैटर्न्स.

Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं सजने-संवरने के साथ हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं. हरी चूड़ियां, साड़ी, बिंदी और गहनों के साथ हाथों पर रची मेहंदी पूरे लुक की खूबसूरती बढ़ा देती है. अगर आप भी इस तीज पर कुछ नया और सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो कई तरह के पैटर्न ट्राई कर सकती हैं. 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो अरेबिक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इसमें हथेली से लेकर कलाई तक फूल-पत्तियों की मोटी बेल बनाई जाती है और बीच में थोड़ी जगह खाली रखी जाती है.

PC: Social Media

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

जिन महिलाओं को हाथों पर भरी हुई मेहंदी पसंद है, उनके लिए फुल हैंड डिजाइन अच्छा रहेगा. इसमें हथेली को फूल, पत्तियों, जालियों और बारीक पैटर्न से भरा जाता है. उंगलियों पर भी डिजाइन बनाई जाती है और कलाई पर कंगन स्टाइल पैटर्न लगाया जा सकता है.

PC: Instagram

यह भी पढ़ें: छोटे-छोटे हाथों पर लगाएं ये क्यूट मेहंदी, राखी पर खिल उठेंगे नन्हे हाथ

शिव-पार्वती मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में इस खास मौके पर शिव-पार्वती वाली मेहंदी डिजाइन भी लगाई जा सकती है. हथेली के बीच में शिव-पार्वती की छोटी आकृति बनाकर आसपास फूल, बेल और पत्तियों के डिजाइन बनाए जा सकते हैं.

PC: Social Media

मोर वाली मेहंदी डिजाइन

आप हथेली के एक हिस्से में बड़ा मोर बनवा सकती हैं और उसके आसपास फूल-पत्तियों से डिजाइन को पूरा कर सकती हैं. उंगलियों पर छोटी जाली या डॉट पैटर्न इस डिजाइन को और सुंदर बना सकता है.

PC: Instagram

बेल वाली सिंपल मेहंदी (Hariyali Teej Mehndi Designs)

अगर आप ऑफिस या घर के काम के कारण ज्यादा मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं, तो बेल वाला डिजाइन चुनें. इसमें हाथ के एक किनारे से फूल-पत्तियों की पतली बेल शुरू करके उसे उंगलियों या कलाई तक ले जाया जा सकता है. यह डिजाइन लगाने में भी आसान है और देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है.

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन हाथ के पीछे लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी, देखते ही बोलेगी सहेली- वाह क्या डिजाइन है!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >