Happy Diwali 2024 Wishes: अपने दोस्तों के लिए और भी खास बनाएं दिवाली का त्यौहार, यहां से भेजें शुभकामनाएं

Happy Diwali Wishes: इस साल दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है. ऐसे में अगर आप अपने करीबियों के लिए इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं तो यहां से शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

Happy Diwali Wishes, Quotes 2024: इस साल दिवाली का त्यौहार 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है. इस दिन सभी अपने घरों को बेहद ही खूबसूरती से सजाते हैं और पटाखे भी जलाते हैं. कई घरों में रंगोली भी बनाई जाती है. इस दिन बच्चों से लेकर बड़े तक काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं. इस त्यौहार को और भी ज्यादा शुभ बनाने के लिए इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है. घरों पर मेहमानों का आना लगा रहता है और एक अलग ही चहल-पहल भी देखने को मिलती है. यह दिन वैसे ही काफी खास होता है लेकिन, अगर आप इस दिन को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ मिलकर और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं यह आर्टिकल अपेक लिए काफी काम की साबित होने वाली है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए इस दिन को खास बनाने के लिए शुभकामनाएं लेकर आये हैं. आप इन शुभकामनों को अपने करीबी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं.

Happy Diwali 2024 Wishes: मां लक्ष्मी का हाथ हो

आपके परिवार पर मां लक्ष्मी का हाथ हो,
मां सरस्वती का साथ हो,
घर पर भगवान गणेश का निवास हो,’
मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ ही आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Diwali 2024 Wishes in hindi: दीप जले घर आंगन

सुख के दीप जलें, घर-आंगन में खुशहाली हो,
अपनों का प्यार मिले और बड़ों का आशीर्वाद रहे
ऐसी मंगल आपकी दिवाली हो.
दिवाली की शुभकामनाएं!

Happy Diwali 2024 Wishes: उदास चेहरे खिले

दीप से दीप जलें तो हो दिवाली
उदास चेहरे खिलें तो हो दिवाली,
बाहर की सफाई हो चुकी बहुत
दिल से दिल मिलें तो हो दिवाली.
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

Diwali 2024 vastu tips

Happy Diwali 2024: दिवाली का पावन त्यौहार

दिवाली का यह पावन त्योहार,
आपके जीवन में खुशियां लाये अपार,
लक्ष्मी विराजमान हों आपके द्वार,
शुभकामनाएं आप हमारी करें स्वीकार.
दिवाली की मंगलकामनाएं!

Diwali vastu tips

Happy Diwali 2024: चारों ओर खुशहाली

पूजा से भरी थाली है
चारों ओर खुशहाली है
आओ मिलके मनाएं ये दिन
आज दिवाली है
आपके और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं!

Also Read: ‘ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता आरती’, इस दिवाली ऐसे करें लक्ष्मी जी की आरती

Also Read: Ganesh Chalisa: जय जय जय गणपति गणराजू, मंगल भरण करण शुभ काजू… हर बुधवार को करें गणेश चालीसा का पाठ

Also Read: Diwali Vastu Tips : दिवाली की रात छिपकली का दिखना क्या देता है संदेश, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >