Gym Diet Plan : जिम जाने के साथ-साथ फॉलो करें इस डाइट को

Gym Diet Plan : भारी खाना रात में अवॉइड करें क्योंकि वो फैट के रूप में जमा हो सकता है, जिम की मेहनत तभी रंग लाएगी जब आप उसे बैलेंस्ड डाइट के साथ सपोर्ट करेंगे.

Gym Diet Plan : जिम में घंटों पसीना बहाना तब तक पूरा असर नहीं दिखाता जब तक आपकी डाइट सही न हो. शरीर को फिट और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सही न्यूट्रिशन बेहद जरूरी है. वर्कआउट जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी है वह डाइट जो आपकी बॉडी को रिकवर करने, मसल्स बनाने और फैट घटाने में मदद करे. यहां हम आपको बता रहे हैं एक सिंपल और असरदार जिम डाइट प्लैन , जिसे आप आसानी से अपनी डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं:-

– वर्कआउट से पहले खाएं हल्का लेकिन एनर्जेटिक मील

वर्कआउट शुरू करने से 30-60 मिनट पहले कार्ब और प्रोटीन से भरपूर स्नैक लें।

ऑप्शन: ओट्स विद बनाना, पीनट बटर ब्रेड, या 1 बाउल फ्रूट्स.

इससे आपको वर्कआउट के दौरान एनर्जी मिलती है और थकान नहीं होती.

– वर्कआउट के तुरंत बाद प्रोटीन लेना है जरूरी

मसल रिकवरी के लिए वर्कआउट के 30 मिनट के भीतर प्रोटीन लेना चाहिए.

ऑप्शन: प्रोटीन शेक, उबले अंडे, ग्रिल्ड पनीर या चिकन.

इससे मसल्स रिपेयर होते हैं और बॉडी तेजी से रिकवर करती है.

– ब्रेकफास्ट कभी स्किप न करें

सुबह का पहला मील हेल्दी और हैवी होना चाहिए ताकि दिनभर की एनर्जी बनी रहे.

ऑप्शन: ओट्स, अंडे, होल व्हीट टोस्ट, फ्रूट्स और ग्रीन टी.

ब्रेकफास्ट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्न में मदद करता है.

– हाइड्रेशन का रखें खास ध्यान

जिम में पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है.

दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं. चाहें तो नारियल पानी या नींबू पानी भी लें

हाइड्रेशन से शरीर डिटॉक्स होता है और मसल क्रैम्प्स नहीं होते.

– रात का खाना हल्का और जल्दी खाएं

डिनर को सोने से 2-3 घंटे पहले लें ताकि बॉडी को डाइजेस्ट करने का टाइम मिले.

ऑप्शन: सूप, ग्रिल्ड वेजिटेबल्स, सलाद या लाइट दाल-चावल.

यह भी पढ़ें : Chia Seeds: क्या होगा अगर दही में चिया सीड्स मिलाकर खाएं? इफेक्ट जानकर चौंक जाएंगे आप

यह भी पढ़ें : New Mom Diet Plan: मां बनने के बाद इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर करें शामिल,मिलेगा जबरदस्त फायदा

यह भी पढ़ें :Diet plan for Bride : बनने वाली हैं दुल्हन तो अपनाएं ये डाइट प्लान, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

भारी खाना रात में अवॉइड करें क्योंकि वो फैट के रूप में जमा हो सकता है, जिम की मेहनत तभी रंग लाएगी जब आप उसे बैलेंस्ड डाइट के साथ सपोर्ट करेंगे. ये डाइट प्लान सिंपल, असरदार और फॉलो करने में आसान है. हेल्दी खाएं, रेगुलर रहें और फिटनेस गोल्स को जल्दी अचीव करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashi Goyal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >