Guru Purnima Mehndi Designs 2025: इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं अपने हाथ और पाएं गुरुओं का आशीर्वाद

Guru Purnima Mehndi Designs 2025: गुरु पूर्णिमा 2025 पर अपने हाथों को सजाएं इन आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजघ्इनों से. पारंपरिक से लेकर लेटेस्ट स्टाइल तक पाएं ऐसे डिजाइन जो आपके पर्व को और भी खास बना देंगे.

Guru Purnima Mehndi Designs 2025: गुरु पूर्णिमा खुशियों के साथ मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाना भी एक खास परंपरा है जो शुभता और सौंदर्य का प्रतीक मानी जाती है. इस गुरु पूर्णिमा पर कुछ ऐसे बेहतरीन मेहंदी डिजाइनों पर एक नजर डालते हैं जो आपके हाथों में चार चांद लगा देंगे.

फ्लोरल जाली डिजाइन : यह डिजाइन पूरे हाथ को कवर करता है जिसमें बारीक जाली (नेट) पैटर्न के साथ सुंदर फूल और पत्तियां बनी होती हैं. यह भरा हुआ भी लगता है और एक नाजुक लुक भी देता है. गुरु पूर्णिमा पर यह शुभता और सौंदर्य दोनों का प्रतीक है.

मिनिमलिस्टिक बेल डिजाइन : अगर आपको बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं तो यह बेल डिजाइन आपके लिए है. इसमें कलाई से लेकर उंगलियों तक एक पतली बेल बनती है जिसमें छोटे फूल, पत्तियां या मोर के एलिमेंट हो सकते हैं. यह डिजाइन सादगी के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगता है.

मंडला डिजाइन : मंडला डिज़ाइन हमेशा चलन में रहते हैं. यह हथेली के बीच में एक बड़ा गोलाकार पैटर्न होता है जिसके चारों ओर बारीक काम किया जाता है. आप इसे उंगलियों पर सिंपल डॉट या चेक पैटर्न के साथ जोड़ सकती हैं. यह डिज़ाइन पारंपरिक होते हुए भी बेहद आकर्षक लगता है.

अरेबिक फ्यूजन डिजाइन : अरेबिक डिजाइन अपनी बोल्ड लाइन्स और खुले पैटर्न के लिए जाने जाते हैं. गुरु पूर्णिमा पर आप अरेबिक डिजाइन में मोर, कमल या दीये का उपयोग करके एक फ्यूजन लुक दे सकती हैं. यह डिजाइन जल्दी लगता है और बहुत खूबसूरत दिखता है.

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >