घर पर ऐसे बनाएं गुजराती स्टाइल टेस्टी डबल चीज सैंडविच

Gujarati  Style Double Cheese Sandwich: बच्चे हो या बड़े सैंडविच खाना तो हर किसी को पसंद होता है. यह ब्रेकफास्ट के साथ-साथ ऑफिस और स्कूल के टिफिन के लिए बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है.

Gujarati Style Double Cheese Sandwich: सैंडविच तो आपने बहुत किस्म के खाए होंगे लेकिन आज हम आपको गुजराती स्टाइल डबल चीज सैंडविच बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसका स्वाद बाकी सैंडविच से लाजवाब होता है. एक तो इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है साथ ही यह घर में हर किसी को पसंद भी आता है. गुजरात में यह डिश बहुत पसंद किया जाता है. इसे आप चाहें तो बहुत ही झटपट में बनाकर सर्व कर सकते हैं.

डबल चीज सैंडविच बनाने की सामग्री

  • 1 शिमला मिर्च (कटा हुआ)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • ½ टी स्पून जीरा पाउडर
  • ¼ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • ½ टी स्पून चाट मसाला
  • ½ टी स्पून चिल्ली फ्लेक्स
  • ¼ टी स्पून नमक
  • 3 टेबल स्पून हरा धनिया
  • चीज़
  • हरी चटनी
  • मक्खन
  • ब्रेड

यह भी पढ़ें: Onion Cheese Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर प्याज चीज पराठा, बहुत आसान है रेसिपी

डबल चीज सैंडविच बनाने की विधि

  • डबल चीज सैंडविच बनाने के लिए पहले एक कटोरे में 1 शिमला मिर्च, 1 प्याज, 2 मिर्च और 1 इंच अदरक लें.
  • फिर आप जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, चिल्ली फ्लेक्स, नमक  और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • अब आप  2 ब्रेड स्लाइस लें और उन पर मक्खन फैलाएं.
  • फिर दोनों ब्रेड स्लाइस पर हरी चटनी फैलाएं.
  • अब इन स्लाइस पर 2 टेबलस्पून तैयार स्टफिंग डालें.
  • अब इसे चीज के साथ टॉप करके एक दूसरी स्टाइस से ढ़क दें.
  • इस पर मक्खन और हरी चटनी फैलाएं.
  • अब आप इस सैंडविच को सैंडविच मेकर में रख कर बंद कर दें.
  • सैंडविच मेकर में रखने से पहले ब्रेड के ऊपर और नीचे मक्खन लगा दें.
  • सैंडविच को सुनहरा भूरा होने तक ग्रिल करें.
  • आपकी गुजराती स्टाइल डबल चीज सैंडविच बनकर तैयार हो चुकी है.
  • इसे आप किसी चटनी या टोमैटो कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में कुछ अलग ट्राई करना है, तो मिनटों में बनाएं मुरमुरा इडली

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में झटपट बना लें पाव भाजी डोसा, नोट करें रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >