Good Friday 2024 Quotes: गुड फ्राइडे आज, प्रभु ईसा मसीह  की याद में शेयर करें ये कोट्स

Good Friday 2024 Quotes: आज यानी 29 मार्च को यानी 7 अप्रैल को दुनियाभर में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है. ये दिन यीशु मसीह की याद में मनाया जाता है. आपको बता दें इस दिन उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था वो शुक्रवार का ही दिन था. इसलिए ईसा मसीह के बलिदान दिवस के रूप में हर वर्ष गुड फ्राइडे मनाया जाता है. यहां से शेयर करें प्रभु ईसा मसीह की याद में कोट्स

Good Friday 2024 Quotes

क्योंकि जो कोई अपने आप को बड़ा करेगा, वह छोटा किया जाएगा, और जो कोई अपने आप को छोटा बनाएगा, वह ऊंचा किया जाएगा.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

जैसे पिता ने मुझ से प्रेम रखा, वैसे ही मैं ने भी तुम से प्रेम रखा.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

डॉक्टर की ज़रूरत स्वस्थ लोगों को नहीं, बल्कि बीमारों को होती है. मैं धर्मियों को नहीं, परन्तु पापियों को मन फिराने के लिये बुलाने आया हूं.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए.
यीशु मसीह

गुड फ्राइडे पर जानिए इस दिन का खास महत्व

Good Friday 2024 Quotes

यदि तुम उन से प्रेम करते हो जो तुम से प्रेम रखते हैं, तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी उन से प्रेम रखते हैं जो उन से प्रेम रखते हैं. और यदि तुम उन लोगों के साथ भलाई करते हो जो तुम्हारे साथ भलाई करते हैं, तो इसमें तुम्हारी क्या बड़ाई? क्योंकि पापी भी ऐसा ही करते हैं.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

यदि तुम परिपूर्ण होना चाहते हो, तो जाओ, अपनी संपत्ति बेचो और गरीबों को दे दो, और तुम्हें स्वर्ग में खजाना मिलेगा.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

देख, मैं द्वार पर खड़ा हुआ खटखटाता हूं. यदि कोई मेरा शब्द सुनकर द्वार खोलेगा, तो मैं उसके पास भीतर आकर उसके साथ भोजन करूंगा और वह मेरे साथ.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

मैं वही हूं जो जीवित है, और मर गया था, और देखो, सर्वदा जीवित हूं. तथास्तु. और मेरे पास अधोलोक और मृत्यु की कुंजियाँ हैं.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

मैं तुम से सच कहता हूं, धनवान मनुष्य के लिये स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है. मैं तुम से फिर कहता हूं, कि एक धनी मनुष्य के स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करने की अपेक्षा ऊंट का सूई के नाके में से निकल जाना आसान है.
यीशु मसीह

Good Friday 2024 Quotes

जो कोई तुझ से मांगे, उसे दे; और जो तुम्हारा माल छीन ले, उस से फिर न पूछना. और जैसा तुम चाहते हो, कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, वैसा ही उन के साथ करो.
यीशु मसीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >