राखी पर बहन के लिए खरीदें 9 कैरेट सोने की रिंग, खूबसूरत डिजाइन देख नहीं हटेगी नजर

Gold Ring Designs: राखी पर बहन को कोई ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो खूबसूरत होने के साथ लंबे समय तक उसके साथ रहे? तो 9 कैरेट सोने की ये स्टाइलिश रिंग्स आपके लिए अच्छा अच्छा हो सकता है.

Gold Ring Designs: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने का भी मौका है. अगर इस बार आप अपनी बहन को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जिसे वह लंबे समय तक संभालकर रख सके, तो सोने की अंगूठी अच्छा विकल्प हो सकती है. 9 कैरेट गोल्ड की हल्की और खूबसूरत रिंग्स रोजाना पहनने के लिए भी सुविधाजनक होती हैं. यहां हम आपके लिए ऐसे 5 डिजाइन लेकर आए हैं, जो सिंपल होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी हैं.

इंटरलॉकिंग शेप वाली रिंग

इंटरलॉकिंग शेप वाली रिंग डिजाइन, Pc - AI

दो या उससे ज्यादा शेप के आपस में जुड़े होने वाला डिजाइन अंगूठी को थोड़ा खास बना देता है. इंटरलॉकिंग पैटर्न वाली यह रिंग सिंपल भी दिखती है और सामान्य डिजाइन से अलग भी नजर आती है. अगर आपकी बहन को यूनिक लेकिन ज्यादा भारी ज्वेलरी पसंद नहीं है, तो यह डिजाइन उनके लिए अच्छा रहेगा.

बटरफ्लाई और फ्लोरल डिजाइन

बटरफ्लाई और फ्लोरल डिजाइन, PC - Social Media

बटरफ्लाई मोटिफ वाली गोल्ड रिंग देखने में बेहद नाजुक और प्यारी लगती है. इसमें फूलों की हल्की-सी झलक डिजाइन को और खूबसूरत बनाती है. अगर आपकी बहन को बहुत भारी गहने पसंद नहीं हैं और वह सॉफ्ट व फेमिनिन डिजाइन पहनना पसंद करती है, तो यह रिंग उसे पसंद आ सकती है.

मिनिमल गोल्ड मोटिफ

मिनिमल गोल्ड मोटिफ डिजाइन, PC -AI

सिंपल ज्वेलरी पसंद करने वाली बहनों के लिए यह डिजाइन अच्छा विकल्प है. रिंग के बीच में छोटा-सा गोल्ड मोटिफ दिया गया है, जो इसे बिना ज्यादा सजावट के भी आकर्षक बनाता है. इसे ऑफिस, कॉलेज या रोजाना के कपड़ों के साथ आसानी से पहना जा सकता है.

ज्योमेट्रिक कटवर्क रिंग

ज्योमेट्रिक कटवर्क रिंग, Pc - AI

कुछ बहनों को पारंपरिक डिजाइन की बजाय मॉडर्न ज्वेलरी ज्यादा पसंद आती है. ऐसी स्थिति में ज्योमेट्रिक कटवर्क वाली रिंग बेहतर रहेगी. इसमें अलग-अलग आकार और बारीक कटवर्क का इस्तेमाल किया गया है, जिससे अंगूठी को मॉडर्न लुक मिलता है. इसे वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है.

ट्विस्ट बैंड डिजाइन भी कर सकते हैं ट्राई

ट्विस्ट बैंड डिजाइन, Pc - AI

अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं, तो ट्विस्ट बैंड वाली 9 कैरेट गोल्ड रिंग भी चुन सकते हैं. इसमें गोल्ड की पट्टी को हल्के ट्विस्ट के साथ डिजाइन किया जाता है, जिससे रिंग को आकर्षक लुक मिलता है. यह डिजाइन काफी सटल है और इसे रोजाना पहनना भी आसान रहता है.

छोटे स्टोन वाली सिंपल रिंग

छोटे स्टोन वाली सिंपल रिंग, Pc - Social Media

बहन को थोड़ा चमकदार डिजाइन पसंद है, तो छोटे स्टोन वाली गोल्ड रिंग भी गिफ्ट की जा सकती है. इसमें बहुत ज्यादा सजावट के बजाय एक या कुछ छोटे स्टोन लगाए जाते हैं, जो रिंग को खूबसूरत लुक देते हैं. यह डिजाइन रक्षाबंधन के साथ-साथ जन्मदिन या किसी खास मौके पर भी गिफ्ट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सोने के ईयररिंग्स के टॉप 5 मिनी हूप डिजाइन, ऑफिस से आउटिंग तक आएंगे काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >