2 से 5 ग्राम सोने में बनवाएं ये खूबसूरत ज्वेलरी, कम बजट में मिलेगा स्टाइलिश लुक

Gold Jewellery Designs: कम बजट में गोल्ड ज्वेलरी खरीदना चाहती हैं? जानें 2 से 5 ग्राम में बनने वाले खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन्स, जो डेली वियर के लिए हैं बेस्ट.

Gold Jewellery Designs: सोने की ज्वेलरी पहनना लगभग हर महिला को पसंद होता है. लेकिन आजकल सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हर किसी के लिए भारी-भरकम गहने खरीदना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर आप कम बजट में सोने की ज्वेलरी लेने का सोच रही हैं, तो 2 से 5 ग्राम के बीच के डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं.

इसमें भी रिंग, ईयररिंग्स, पेंडेंट और पतली चेन जैसे कई खूबसूरत गहने (Gold Jewellery Designs) बनवाए जा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही डिजाइन, जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से चुन सकती हैं.

2 ग्राम में बनवाएं गोल्ड रिंग

अगर आप रोजाना पहनने के लिए कुछ हल्का चाहती हैं, तो 2 ग्राम के आसपास की गोल्ड रिंग बनवा सकती हैं. इसमें सिंपल बैंड डिजाइन, छोटी फूल-पत्ती की आकृति या बीच में छोटा-सा डिजाइन अच्छा लगेगा. ऐसी रिंग ऑफिस से लेकर रोजमर्रा के कामों में आसानी से पहनी जा सकती है. 

PC: Instagram

2 से 3 ग्राम में खूबसूरत ईयररिंग्स

हल्के ईयररिंग्स डेली वियर के लिए काफी पसंद किए जाते हैं. 2 से 3 ग्राम के बीच छोटे झुमके, गोल स्टड या फ्लोरल डिजाइन के ईयररिंग्स बनवाए जा सकते हैं. अगर आप चाहती हैं कि गहना छोटा होने के बावजूद थोड़ा आकर्षक लगे, तो इसमें हल्का टेक्सचर या कटवर्क डिजाइन चुन सकती हैं.

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: सोने की नोज पिन के ये डिजाइन हैं बेहद खास, पहनते ही चेहरे की खूबसूरती हो जाएगी दोगुनी

3 ग्राम में बनवाएं स्टाइलिश पेंडेंट

कम वजन में सोने का पेंडेंट भी एक अच्छा विकल्प है. 3 ग्राम के आसपास आप हार्ट, फूल, पत्ती, ओम या ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला पेंडेंट बनवा सकती हैं. इससे बिना ज्यादा खर्च किए नेकलाइन पर खूबसूरत गोल्डन टच आ जाएगा.

PC: AI Generated

3 से 4 ग्राम की पतली चेन (Gold Jewellery Designs)

अगर आपको रोजाना चेन पहनने की आदत है, तो 3 से 4 ग्राम के बीच पतली और सिंपल चेन बनवाई जा सकती है. इसमें फैंसी डिजाइन के बजाय क्लासिक लिंक या हल्का पैटर्न चुनना बेहतर रहेगा. ऐसी चेन को अकेले पहनने के साथ छोटे पेंडेंट के साथ भी कैरी किया जा सकता है.

PC: Social Media

4 से 5 ग्राम में बनवाएं खूबसूरत ब्रेसलेट

4 से 5 ग्राम में हल्का गोल्ड ब्रेसलेट बनवा सकती हैं. इसमें पतली चेन के साथ छोटा-सा डिजाइन या बीच में गोल्डन मोटिफ दिया जा सकता है. डेली वियर के लिए बहुत चौड़े या ज्यादा उभरे हुए डिजाइन की जगह स्लीक ब्रेसलेट ज्यादा आरामदायक रहेगा.

PC: Instagram

यह भी पढ़ें: 2 ग्राम सोने में बनवाएं ये खूबसूरत रिंग, डेली वियर में दिखेगा स्टाइलिश लुक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >