फ्रिज में रखी हर चीज नहीं रहती हमेशा ताजा, जानें किसे कितने दिन तक करें स्टोर

Food Storage Tips: फ्रिज में रखी हर चीज लंबे समय तक सुरक्षित नहीं होती. जानिए फ्रिज में कितने दिनों तक स्टोर करना सेहत के लिए सही है.

Food Storage Tips: आजकल लगभग हर घर में फ्रिज का यूज होता है. लोग सब्जियों से लेकर दूध, फल, आटा, नॉन वेज और बचा हुआ खाना तक फ्रिज में रख देते हैं ताकि वह लंबे समय तक खराब न हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर चीज को फ्रिज में कई दिनों तक रखना सुरक्षित नहीं होता.

जरूरत से ज्यादा समय तक रखा गया खाना स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत पर भी असर डाल सकता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि कौन-सी चीज (Food Storage Tips) कितने दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित रहती है. 

Fridge Storage Tips: दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर दूध को उबालकर फ्रिज में रखा गया है, तो इसे 2 से 3 दिनों के अंदर इस्तेमाल कर लेना चाहिए. वहीं दही 5 से 7 दिन तक ठीक रह सकती है. पनीर को 2 से 3 दिन के भीतर इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है, जबकि मक्खन सही टेंपरेचर पर रखने से कई हफ्तों तक सुरक्षित रह सकता है. 

पका हुआ खाना कितने दिन तक रखें?

अगर घर का बचा हुआ खाना फ्रिज में रखना है, तो उसे पहले पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट डिब्बे में रखें. दाल, सब्जी, चावल या रोटी जैसे पके हुए खाने को 2 से 3 दिनों के भीतर खत्म कर लेना चाहिए. इससे ज्यादा समय तक रखने पर उसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं. 

फल और सब्जियां कितने दिन तक चलती हैं?

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और धनिया 3 से 5 दिनों के भीतर (Food Storage Tips) इस्तेमाल कर लेनी चाहिए. टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च लगभग 5 से 7 दिन तक अच्छी रह सकती हैं. वहीं सेब, अंगूर और संतरा जैसे फल एक से दो सप्ताह तक फ्रिज में सुरक्षित रह सकते हैं. 

आटा और बैटर कितने दिन तक सुरक्षित रहता है?

अगर आपने गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रखा है, तो उसे 1 से 2 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए. वहीं डोसा या इडली का बैटर लगभग 3 से 4 दिन तक ठीक रहता है. ज्यादा समय तक रखने पर टेस्ट और क्वालिटी दोनों बदल सकते हैं. 

Food Storage Tips: अंडे और सॉस की शेल्फ लाइफ

अंडों को फ्रिज में रखने पर वे लगभग 3 से 5 सप्ताह तक सेफ रह सकते हैं. वहीं टोमैटो सॉस, चिली सॉस और जैम जैसी चीजें खोलने के बाद भी कई सप्ताह तक चल सकती हैं, लेकिन हमेशा उनकी एक्सपायरी डेट और पैकेट पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. 


फ्रिज में सामान रखने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • फ्रिज का टेंपरेचर लगभग 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रखें. 
  • खाने को हमेशा साफ और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. 
  • गर्म खाना सीधे फ्रिज में रखने से बचें. 
  • फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें, ताकि ठंडी हवा सभी चीजों तक पहुंच सके. 
  • अगर किसी खाने से अजीब गंध आने लगे, रंग बदल जाए या फफूंदी दिखे, तो उसे तुरंत फेंक दें. 

यह भी पढ़ें: बारिश में जंग खा रहे हैं लोहे के बर्तन? ये घरेलू उपाय मिनटों में लौटाएंगे चमक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >