Farewell Saree Ideas: फेयरवेल में सबकी नजर आप पर ही टिकेंगी, जब आप पहनेंगी ये साड़ियां

Farewell Saree Ideas: अगर आप भी अपने फेयरवेल में सबसे खूबसूरत और प्यारी दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ ऐसे साड़ी ऑप्शन जिसे पहनने के बाद सबकी नजर आप पर ही टिकेंगी.

Farewell Saree Ideas: स्कूल और कॉलेज में फेयरवेल का दिन सबके लिए यादगार होता है. इसलिए इस दिन को सभी स्टूडेंट्स बहुत ही अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहते हैं. लड़कियां इस दिन साड़ी में अच्छे से तैयार होकर स्कूल/कॉलेज जाती हैं. इसके लिए कई महीनों से वे तैयारियां भी करती हैं. अगर आप भी अपने फेयरवेल में सबसे खूबसूरत और गुड लुकिंग दिखना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर कुछ ऐसी साड़ियां का कलेक्शन लेकर आए हैं, जिसे पहनने के बाद सबकी नजर आप पर ही टिक जाएंगी.

पेस्टल कलर की साड़ियां

फेयरवेल में पेस्टल कलर की साड़ी पहनना एक ट्रेंडी ऑप्शन है. इसमें आप बहुत ही प्यारी नजर आएंगी और आपका लुक भी फ्रेश लगेगा. इसके साथ आप ब्लाउज की जगह वाइट टैंक टॉप वियर कर सकती हैं. साथ ही आप मिनिमल ज्वेलरी को भी पेअर करें.

रेडी टू वियर साड़ी

अगर आपको फेयरवेल में साड़ी पहनने और संभालने में दिक्कत होती है तो आपके लिए रेडी टू वियर साड़ी परफेक्ट होगा. इसे आप अलग अलग डिजाइन और कलर में पहन सकती हैं. इस साड़ी में आपको एलिगेंट लुक मिलेगा और आप कम्फर्टेबल भी फील करेंगी.

रफल साड़ी

इंडोवेस्टर्न लुक के लिए आप रफल साड़ी ट्राई कर सकती हैं. फेयरवेल लुक के लिए यह ऑप्शन सबसे बेस्ट रहेगा. इसमें आप मॉडर्न नजर आएंगी और सबसे खूबसूरत लगेंगी. रफल साड़ी के साथ पर्ल्स इयररिंग बेहद खूबसूरत लगेगा.

सैटिन साड़ी

अगर आप कुछ हल्का वियर करना चाहती हैं तो आपको सैटिन साड़ी जरूर ट्राई करना चाहिए. सिंपल होने के बावजूद यह आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देगा. सैटिन साड़ी के साथ आप बैकलेस ब्लाउज भी वियर कर सकती हैं.

सिकवेन्स साड़ी

फेयरवेल में चमकने के लिए के लिए आप सिकवेन्स साड़ी को वियर कर सकती हैं. इसमें छोटे छोटे सिकवेन्स होते हैं जो आपको एक परफेक्ट पार्टी लुक देगा. फेयरवेल में इसे पहनने के बाद सबसे खूबसूरत आप ही दिखेंगी और सबकी नजर आप पर ठहर जाएगी. इस साड़ी के साथ वेस्टर्न इयररिंग बेस्ट रहेगा.

इनपुट- शुभ्रा लक्ष्मी

ALSO READ: Straight Hair: घर बैठे नेचुरल तरीके से बालों को करें स्ट्रेट, साइड इफेक्ट की कोई चिंता नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >