ईद के दिन बनाएं मीठी में कुछ खास, ट्राई करें ये आइडियाज

Eid Special Sweet Recipe Ideas: कुछ ही दिनों में ईद आने वाला है. इस खास त्योहार के लिए आज हम आपको कुछ स्वीट रेसिपीज के बारे में बताएंगे.

Eid Special Sweet Recipe Ideas: ईद के खास मौके पर खाने-पीने की चीजों का अलग ही मजा होता है. इस दिन घर पर कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनती है. ऐसे में अगर आप भी ईद के दिन मीठे में कुछ स्वादिष्ट डिश तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल से जानिए ईद के दिन बनने वाली कुछ मीठी रेसिपीज आइडियाज. 

फ्रूट कस्टर्ड 

सबसे पहले दूध को एक पैन में उबालें और इसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से फेंटें जिससे कोई गुठली न रहे. जब कस्टर्ड हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसे अलग रखकर ठंडा होने दें. इसके बाद मौसमी फल जैसे सेब, केला, अंगूर और अनार छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ठंडे कस्टर्ड में मिलाएं. अच्छे से मिलाने के बाद इसे फ्रिज में कुछ घंटे ठंडा करें. फिर मीठा और ठंडा फ्रूट कस्टर्ड परोसें.

गुलाब जामुन 

गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले खोया या दूध पाउडर को गूंथकर नरम आटा तैयार करें और छोटे-छोटे गोले बनाएं. फिर मध्यम-धीमी आंच पर घी या तेल में इन गोलों को सुनहरा भूरा होने तक तलें. इस दौरान शुगर सिरप को हल्का गर्म करके तैयार रखें. तले हुए गोलों को गर्म सिरप में डालें और कम से कम 1-2 घंटे तक भिगो दें जिससे ये और नरम के साथ रसदार हो जाएं.

रसमलाई 

रसमलाई बनाने के लिए पनीर (छेना) को अच्छे से मसल कर छोटे-छोटे गोले बनाएं और हल्के उबाल वाले पानी में 5-10 मिनट तक पकाएं. इसके बाद एक अलग बर्तन में दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं और उसमें इलायची पाउडर डालें. पनीर के गोलों को इस गाढ़े दूध में डालें और कुछ घंटों के लिए ठंडा होने के लिए रख दें. जब पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो ऊपर से केसर और कटे हुए पिस्ता से सजाकर परोसें.

शीर खुरमा

शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले घी में सेवई को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर इसमें दूध और शुगर डालकर लगातार हिलाते हुए पकाएं जिससे दूध गाढ़ा हो जाए. इसके बाद कटे हुए खजूर, बादाम, काजू और किशमिश डालकर कुछ मिनट और पकने दें. तैयार शीर खुरमा को गर्म या ठंडा, दोनों तरह परोसा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Pakistani Suit Designs: इस ईद दिखना है सबसे अलग? ट्राई करें ये लेटेस्ट पाकिस्तानी सूट डिजाइन्स

ये भी पढ़ें: Eid Glow Skincare Tips: ईद तक चाहिए चांद जैसा निखार? आज से ही चेहरे पर लगाना शुरू करें घर पर बना ये ग्लो टोनर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >