Eid Gift Ideas 2026: ईद का त्योहार अपनों के साथ खुशियां बांटने और एक-दूसरे को दुआएं देने का दिन है. इस खास मौके पर ईदी या तोहफे देने की परंपरा सदियों पुरानी है, जो रिश्तों में और भी मिठास घोल देती है. अक्सर हम सोचते हैं कि एक अच्छा गिफ्ट देने के लिए जेब पर भारी बोझ डालना जरूरी है, लेकिन सच तो यह है कि तोहफा कीमत से नहीं बल्कि नियत और प्यार से बड़ा होता है. साल 2026 की ईद पर अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो यूनिक भी हो और बजट में भी फिट बैठे, तो यह आर्टिकल आपकी तलाश खत्म कर देगा. आज हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे शानदार गिफ्टिंग आइडियाज, जो न केवल आपके करीबियों के चेहरे पर मुस्कान लाएंगे बल्कि आपके बड़े दिल और केयरिंग स्वभाव को भी बयां करेंगे.
Eid Gift Ideas 2026
नाम वाली नमाज की चटाई
ईद के मौके पर नमाज की चटाई देना एक बहुत ही नेक और प्यारा तोहफा है. इसे और भी खास बनाने के लिए आप इस पर उस व्यक्ति का नाम लिखवा सकते हैं. यह एक ऐसा तोहफा है जिसे वे हर रोज इस्तेमाल करेंगे और आपको अपनी दुआओं में याद रखेंगे.
घर पर बनी मिठाई की टोकरी
बाजार की महंगी मिठाइयों के बजाय आप घर पर एक सुंदर टोकरी तैयार कर सकते हैं. इसमें घर की बनी सेंवई, कुछ खजूर और ड्राई फ्रूट्स ऐड कर सकते हैं. घर की बनी चीजों में मेहनत और प्यार साफ दिखता है, जो किसी भी कीमती चीज से बड़ा होता है.
घर के अंदर रखने वाले पौधे
अगर आपके दोस्तों को हरियाली पसंद है, तो एक सुंदर गमले में कोई छोटा पौधा देना बहुत अच्छा आइडिया है. पौधे घर की शोभा बढ़ाते हैं और ताजी हवा देते हैं. यह एक ऐसा तोहफा है जो वक्त के साथ बढ़ता रहता है.
खुशबूदार इत्र का सेट
खुशबू का ईद से बहुत गहरा नाता है. आप छोटे-छोटे इत्र की शीशियों का एक सेट तोहफे में दे सकते हैं. आजकल बाजार में सुंदर शीशियों में अच्छे इत्र बहुत ही कम दाम में मिल जाते हैं. एक अच्छी महक हमेशा उस इंसान को आपकी याद दिलाती रहेगी.
ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन या कार्ड
अगर आप दूर रहने वाले दोस्तों को कुछ देना चाहते हैं, तो एक प्यारा सा ईदी कार्ड बनाकर भेजें. इसके साथ ही आप उनके काम आने वाले किसी मोबाइल ऐप का छोटा सब्सक्रिप्शन भी दे सकते हैं. यह आज के समय का एक मॉडर्न और यूजफुल तोहफा है.
ये भी पढ़ें: Eid Special Outfit Ideas for Women: अनारकली से लेकर शरारा तक, इस ईद के लिए बेस्ट हैं ये 5 लुक्स
