बिना अंडे के भी बन सकती है टेस्टी ब्राउनी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

Eggless Chocolate Walnut Brownie: अगर आपको घर पर कुछ बेहद चॉकलेटी और लाजवाब बनाने का मन है, तो यह एगलेस ब्राउनी रेसिपी जरूर ट्राई करें. इसकी सॉफ्ट टेक्सचर और वॉलनट का क्रंच हर बाइट को खास बना देता है. बिना अंडे के भी इसका स्वाद इतना बेहतरीन है कि हर कोई इसे बार-बार बनाना चाहेगा.

Eggless Chocolate Walnut Brownie: अगर आप चॉकलेट खाना पसंद करते हैं तो चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी आपके लिए एक जबरदस्त चॉइस है. यह उन लोगों के लिए भी काफी खास होगी जिन्हें अंडा खाना पसंद नहीं है. शेफ कुणाल कपूर की यह रेसिपी इतनी आसान और टेस्टी है कि हर कोई इसे आसानी से अपने घर पर ही बना सकता है. डार्क चॉकलेट, बटर, दही और वॉलनट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हर बाईट में आपको एक अलग ही दुनिया में लेकर जाता है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो बच्चे के अलावा बड़े भी इसके फैन हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने की आसान रेसिपी.

एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने की सामग्री

  • डार्क चॉकलेट चंक्स – 170 ग्राम या फिर 1 और एक चौथाई कप
  • बटर – 113 ग्राम या आधा कप
  • ब्रेकफास्ट शुगर – 320 ग्राम या डेढ़ कप
  • दही – 245 ग्राम या 1 कप
  • कोको पाउडर – 22 ग्राम या 3 बड़े चम्मच
  • मैदा – 125 ग्राम या 1 कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
  • अखरोट – एक मुट्ठी बारीक कटे हुए
  • वनीला एक्स्ट्रेक्ट – 2 चम्मच
  • बटर पेपर
  • केक टिन

यह भी पढ़ें: मुंह में जाते ही घुल जाएंगे दही के ये कबाब, रेस्टोरेंट वाला स्वाद अब आपके किचन में

एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने की रेसिपी

  • एगलेस चॉकलेट वॉलनट ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले डबल बॉयलर या सॉस पैन में चॉकलेट और बटर डालकर धीरे-धीरे पिघलाएं. पिघलने के बाद इसे आंच से हटा दें और उसमें शुगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अगर आप एगलेस ब्राउनी बना रहे हैं तो अंडा न डालें. इसके बजाय दही फेंटकर मिश्रण में डालें और अच्छे से मिक्स करें.
  • इसके बाद इसमें कोको पाउडर, मैदा, वॉलनट, वनीला और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस बात का ख्याल रखें कि इसमें कोई गांठ न रह जाए .
  • अब केक टिन को बटर पेपर से लाइन करें और मिश्रण डालें. टिन को हल्का सा टैप करें ताकि एयर बबल निकल जाएं. ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और ब्राउनी को 30 मिनट तक बेक करें.
  • अगर आपके पास ओवन नहीं है तो इसे कड़ाही में नमक के साथ ढककर 35 से 40 मिनट तक पकाएं.

यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर क्रिस्पी मसूर दाल टिक्की ट्राय किए बिना रह नहीं पाएंगे आप, शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >