घर के अंदर पौधे सूख जाते हैं? अपनाएं ये सीक्रेट तरीका, सालों-साल रहेंगे हरे-भरे

इंडोर प्लांट्स सूखने से हैं परेशान? जानें वो आसान तरीके और सीक्रेट टिप्स जिनसे आपके घर के पौधे हमेशा रहेंगे हरे-भरे. नर्सरी जैसे हेल्दी पौधों के लिए अपनाएं ये केयर गाइड.

Indoor Plants Care Tips: घर के अंदर पौधे लगाना हर किसी को पसंद होता है क्योंकि ये न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देते हैं. लेकिन अक्सर लोगों की यह शिकायत रहती है कि नर्सरी से लाने के कुछ ही दिनों बाद उनके पसंदीदा पौधे सूखने लगते हैं या उनकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं. असल में इंडोर गार्डनिंग कोई मुश्किल काम नहीं है बस आपको पौधों की जरूरतों को सही ढंग से समझने की जरूरत होती है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सीक्रेट तरीके और आसान टिप्स जिनकी मदद से आपके घर के पौधे सालों-साल हरे-भरे और स्वस्थ रहेंगे. चाहे आप गार्डनिंग की शुरुआत कर रही हों या पहले से इसका शौक रखती हों ये छोटी-छोटी बातें आपके पौधों की लाइफ बदल देंगी और आपका घर हमेशा फ्रेश नजर आएगा.

Indoor Plants Care Tips: पौधों की देखभाल के आसान तरीके

मिट्टी सूखने पर ही पानी दें: अक्सर हम पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं जिससे उनकी जड़ें गलने लगती हैं. हमेशा पानी डालने से पहले मिट्टी को अपनी उंगली से दबाकर चेक करें. अगर मिट्टी गीली लगे तो पानी बिल्कुल न डालें और केवल सूखी मिट्टी होने पर ही पानी का इस्तेमाल करें.

पौधों को सही रोशनी में रखें: इंडोर पौधों को बहुत तेज धूप की जरूरत नहीं होती है लेकिन उन्हें पूरी तरह अंधेरे में भी नहीं रखना चाहिए. आप अपने पौधों को खिड़की के पास रखें जहां उन्हें छनकर आने वाली हल्की धूप मिल सके. सही रोशनी मिलने से पौधे अपना खाना खुद बना पाते हैं और हमेशा खिले रहते हैं.

पत्तों को साफ रखें: घर के अंदर रखने की वजह से पौधों के पत्तों पर धूल जमा हो जाती है जो उनके छिद्रों को बंद कर देती है. जब पत्ते गंदे होते हैं तो पौधे ठीक से सांस नहीं ले पाते और उनकी चमक कम हो जाती है. हफ्ते में एक बार किसी सूती गीले कपड़े से पत्तों को हल्के हाथ से पोंछकर साफ जरूर करें.

गमले में ड्रेनेज का ध्यान रखें: पौधे लगाने के लिए हमेशा ऐसे गमले को सेलेक्ट करें जिसके नीचे छोटे छेद हों. ये छेद एक्स्ट्रा पानी को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे गमले के अंदर पानी जमा नहीं होता. अगर पानी अंदर रुका रहेगा तो जड़ें सड़ जाएंगी और पौधा बहुत जल्दी सूख जाएगा.

घर की बनी खाद का प्रयोग करें: पौधों को समय-समय पर जरूरी पोषण की जरूरत होती है ताकि वे तेजी से बढ़ सकें. इसके लिए आप इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को धोकर और सुखाकर मिट्टी में डाल सकते हैं. यह एक बहुत अच्छी प्राकृतिक खाद है जो पौधों को सालों-साल हरा-भरा रखने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: Small Balcony Garden Ideas: फ्लैट की छोटी बालकनी बनेगी बगीचा, इन 5 पौधों के साथ घर में लाएं ताजी हवा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >